{"_id":"5ee2d6758ebc3e432a62aea7","slug":"indian-couple-living-in-britain-reached-high-court-against-the-government-regarding-ppe-kit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय दंपती ने फूंका सरकार के खिलाफ बिगुल, पीपीई किट को लेकर पहुंचे हाईकोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय दंपती ने फूंका सरकार के खिलाफ बिगुल, पीपीई किट को लेकर पहुंचे हाईकोर्ट
Fri, 12 Jun 2020 06:42 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के एक चिकित्सक दंपती ने कोरोना महामारी के बीच डॉक्टरों और स्वास्थ्यसेवा कर्मियों की पीपीई किट से जुड़ी चिंताओं के निपटारे से इनकार करने को लेकर ब्रिटिश सरकार के खिलाफ न्यायिक समीक्षा की कार्रवाई शुरू की है। डॉ. निशांत जोशी और उनकी पत्नी डॉ. मीनल विज ने लंदन के हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है, क्योंकि वे मानते हैं कि अब और इंतजार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
डॉ. निशांत जोशी और उनकी गर्भवती पत्नी डॉ. मीनल विज ने ब्रिटेन के स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल मंत्रालय और जन स्वास्थ्य मंत्रालय से सवालों का जवाब मांगते हुए अप्रैल में कानूनी कार्रवाई शुरू की थी। उन्होंने बुधवार को इस मामले में कहा, ‘हम कानूनी जंग नहीं लड़ना चाहते थे। हम महामारी में लोगों का जीवन बचाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, लेकिन हमारे तरफ से उठाए मामलों के निपटारे से सरकार ने इनकार कर दिया। इस कारण हमें यह कदम उठाना पड़ा।’ दंपती का प्रतिनिधित्व कर रही कानूनी कंपनी ‘बिंडमांस’ ने कहा, न्यायिक समीक्षा के लिए दी गई याचिका में पीपीई को लेकर सरकार के दिशा-निर्देश और डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइंस के बीच अंतर है। डॉ. जोशी और उनकी पत्नी डॉ. विज ने सरकारी दिशा- निर्देशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
किट के दोबारा उपयोग को चुनौती
डॉ. जोशी और उनकी पत्नी डॉ. विज ने स्वास्थ्यकर्मियों और देखभाल में जुटे कर्मियों को पीपीई किट का इस्तेमाल कम करने और कुछ पीपीई किट का दोबारा इस्तेमाल करने को चुनौती दी है । दंपति की दलील है कि ये निर्देश डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है और इससे स्वास्थ्यकर्मियों की जान खतरे में है। इससे कार्यक्षेत्र पर जान की सुरक्षा और उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है ।
विज्ञापन