फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian citizens Beware of fraud in UAE, Embassy warns of growing thugs

यूएई में जालसाजों से सावधान रहें भारतीय नागरिक, ठगी की बढ़ती वारदातों पर दूतावास ने चेताया

Mon, 29 Jul 2019 06:44 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 29 Jul 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Indian citizens Beware of fraud in UAE,  Embassy warns of growing thugs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने की बढ़ती घटनाओं के बीच भारतीय दूतावास ने यहां रह रहे अपने नागरिकों को इसके प्रति आगाह किया है। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को अबु धाबी में एक स्कूल में नौकरी के जाली विज्ञापनों में न फंसने के लिए चेताया है। 

विज्ञापन


गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दूतावास ने गुरुवार को ट्विटर पर दिए एक संदेश में यूएई में रह रहे भारतीयों से अनुरोध किया कि अगर ऐसे जालसाज उनसे संपर्क करने की कोशिश करें तो वे तुरंत इस मामले की शिकायत स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को दें। 
विज्ञापन


भारतीय दूतावास आए दिन भारतीयों को लुभाने वाले नौकरी के जाली विज्ञापनों से बचने को लेकर लोगों को आगाह करता रहता है। ताजा संदेश में दूतावास ने कहा कि उसे ड्यूंस इंटरनेशनल स्कूल ने सूचित किया कि कुछ जालसाज अपने आप को स्कूल के प्रतिनिधि और नियोक्ता बता रहे हैं और उसकी तरफ से नौकरी के फर्जी विज्ञापन दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास ने जालसाजों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली दो ईमेल आईडी को भी सार्वजनिक किया है। पिछले सप्ताह यूएई में 9 भारतीय ऐसे ही जालसाजों के चक्कर में फंस गए थे। केरल के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसे व्हाट्सएप के जरिए यूएई में नौकरी का प्रस्ताव मिला था और इसके बदले एजेंट को 70 हजार रुपये देने को कहा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed