फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian citizen arrested at US border, warrant issued from Indiana state on charges of child abuse

US: अमेरिकी सीमा पर भारतीय नागरिक गिरफ्तार, इंडियाना राज्य से बाल यौन शोषण के आरोप में जारी हुआ था वारंट

Fri, 30 May 2025 10:53 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: बशु जैन Updated Fri, 30 May 2025 10:53 AM IST
सार

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने 42 वर्षीय गुरदेव सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने उसे न्यूयॉर्क राज्य पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ इंडियाना राज्य से बाल यौन शोषण के आरोप मे वारंट जारी हुआ था। फिलहाल वह क्लिंटन काउंटी शेरिफ कार्यालय में हिरासत में है।

विज्ञापन
Indian citizen arrested at US border, warrant issued from Indiana state on charges of child abuse
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूयॉर्क के शैम्प्लेन बंदरगाह सीमा क्रॉसिंग पर अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) अधिकारियों ने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नागरिक अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा था। उसके खिलाफ इंडियाना राज्य से बाल यौन शोषण के आरोप मे वारंट जारी हुआ था। 
विज्ञापन


अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने 42 वर्षीय गुरदेव सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने उसे न्यूयॉर्क राज्य पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल वह क्लिंटन काउंटी शेरिफ कार्यालय में हिरासत में है और प्रत्यर्पण की प्रतीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बोइंग का आपराधिक केस किया गया बंद, न्यायाधीश से की 346 मौत के मामले में दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीपी अधिकारियों ने सिंह को तब पकड़ा, जब उसे कनाडा में प्रवेश देने से मना कर दिया गया। जांच में सामने आया कि वह इंडियाना में बाल प्रलोभन, यौन शोषण के प्रलोभन देने के लिए वांछित था। गिरफ्तारी के बाद सीबीपी अधिकारियों ने गुरदेव सिंह की पहचान सत्यापित की तथा उनके विरुद्ध जारी गिरफ्तारी वारंट की पुष्टि की। वहीं जब सीबीपी अफसरों ने आरोपी सिंह की जांच की तो उसके पास से तलवार और कुल्हाड़ी सहित कई धारदार हथियार मिले। जांच से पता चला कि गुरदेव सिंह भी एक अवैध विदेशी था, जो 2016 से अपने आगंतुक वीजा की अवधि से अधिक समय तक यहां रहा था।

ये भी पढ़ें: 'भारत लौट जाओ...', H-1B वीजा विवाद के बीच रामास्वामी की सालगिरह वाली पोस्ट पर की गईं नस्लवादी टिप्पणियां

चैम्पलेन पोर्ट के निदेशक स्टीव ब्रोंसन ने एक बाल शोषण के आरोपी गुरदेव सिंह की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए सीबीपी अधिकारियों की सराहना की। ब्रोंसन ने कहा कि हमारे अधिकारी के अद्वितीय कौशल और अनुभव के साथ-साथ हमारे राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने से वांछित भगोड़े को पकड़ने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। खासकर उनको जो हमारे बच्चों का शिकार करते हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed