{"_id":"65694b5423a163d56c0873f5","slug":"indian-charged-with-killing-plot-of-gurupatwant-singh-pannun-us-official-says-we-take-this-very-serious-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: 'हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं', भारतीय द्वारा पन्नू की हत्या की साजिश के खुलासे पर बोले शीर्ष अधिकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: 'हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं', भारतीय द्वारा पन्नू की हत्या की साजिश के खुलासे पर बोले शीर्ष अधिकारी
Fri, 01 Dec 2023 08:37 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 01 Dec 2023 08:37 AM IST
सार
किर्बी ने कहा कि हमें खुशी है कि इस मामले में भारत भी पूरा सहयोग कर रहा है और उन्होंने भी जांच शुरू कर दी है। हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसे जवाबदेय ठहराया जाए।
विज्ञापन
गुरुपतवंत सिंह पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने गुरुवार को खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी पर कहा कि हम इन आरोपों को गंभीरता से ले रहे हैं। हालांकि किर्बी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध बेहद अहम हैं। बता दें कि खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का खुलासा हुआ है। इस मामले में अमेरिका के न्याय विभाग ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जॉन किर्बी बोले- हम जांच को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं
व्हाइट हाउस में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जॉन किर्बी से निखिल गुप्ता के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को लेकर सवाल किया गया। इस पर किर्बी ने कहा भारत एक अहम रणनीतिक साझेदार देश है और हम लगातार भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को मजबूत कर रहे हैं। लेकिन साथ ही हम इन आरोपों को भी गंभीरता से ले रहे हैं। इस जांच को भी हम पूरी गंभीरता से ले रहे हैं।
किर्बी ने कहा कि हमें खुशी है कि इस मामले में भारत भी पूरा सहयोग कर रहा है और उन्होंने भी जांच शुरू कर दी है। हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसे जवाबदेय ठहराया जाए। बता दें कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा दर्ज मामले में अमेरिका में जिस व्यक्ति की हत्या की कथित तौर पर साजिश रची जा रही थी, उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश भारत द्वारा रची जा रही थी और इसे लेकर अमेरिका ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी।
विज्ञापन
क्या हैं आरोप
बता दें कि भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को बीती 30 जून को चेक रिपब्लिक में गिरफ्तार किया गया है। निखिल गुप्ता पर आरोप है कि वह भारत के एक कथित सरकारी अधिकारी के संपर्क में था और निखिल गुप्ता और अन्य लोग अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के एक अलगाववादी नेता की हत्या की साजिश रच रहे थे। अमेरिका मीडिया का दावा है कि वह अलगाववादी नेता गुरुपतवंत सिंह पन्नू है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, निखिल गुप्ता ने पन्नू की हत्या के लिए एक किलर से भी संपर्क किया था।