फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian business tycoon Sajjan Jindal attends wedding of Nawaz Sharif's grandson in Lahore, News in hindi

Sajjan Jindal: नवाज शरीफ के पोते की शादी में शामिल हुआ ये भारतीय बिजनेसमैन, विशेष विमान से पहुंचे थे लाहौर

Thu, 02 Jan 2025 04:47 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 04:47 PM IST
सार

पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पोते की जैद हुसैन नवाज की शादी हाल ही में धूमधाम से लाहौर में हुई है। वहीं पीएमएल-एन के एक नेता ने बताया की इस शादी में कई भारतीय बिजनेस समेत 700 लोगों ने शिरकत की है। लाहौर में इस शादी समारोह में पहुंचे मेहमानों की सुरक्षा के लिए जति उमरा और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन
Indian business tycoon Sajjan Jindal attends wedding of Nawaz Sharif's grandson in Lahore, News in hindi
नवाज शरीफ के साथ जैद नवाज - फोटो : X / @zayd280

विस्तार

भारतीय उद्योगपति सज्जन जिंदल अपने परिवार के साथ लाहौर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पोते की शादी में शामिल हुए हैं। पीएमएल-एन के एक नेता ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि जेएसडब्ल्यू स्टील के प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल उन 700 स्थानीय और विदेशी मेहमानों में शामिल थे, जिन्होंने रविवार को लाहौर में नवाज शरीफ के पोते जैद हुसैन नवाज के जाति उमरा रायविंड आवास में शादी समारोह में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन


जिंदल परिवार के शरीफ परिवार के साथ मजबूत संबंध
पाकिस्तान में सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस शादी में कई अन्य भारतीय भी शामिल हुए हैं। बता दें कि, जिंदल परिवार के शरीफ परिवार के साथ मजबूत संबंध हैं और कथित तौर पर जिंदल परिवार ने नवाज शरीफ के बेटे हुसैन नवाज को खाड़ी में स्टील मिल स्थापित करने में मदद की थी।
विज्ञापन


विशेष विमान से मुंबई से लाहौर पहुंचा था जिंदल परिवार
शरीफ परिवार ने भारतीय मेहमानों, खासकर सज्जन जिंदल परिवार के एक दिवसीय दौरे को कम महत्वपूर्ण रखा। जानकारी के मुताबिक, जिंदल परिवार विशेष विमान से मुंबई से लाहौर पहुंचा था। वहीं मेहमानों की सुरक्षा के लिए जति उमरा और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


1930 में अनंतनाग से लाहौर गए थे मुहम्मद शरीफ
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, नवाज शरीफ का परिवार मूलत: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। 1930 के दशक में नवाज शरीफ के पिता मुहम्मद शरीफ अमृतसर के जाति उमरा में आकर बस गए। फिर देश के बंटवारे के दौरान उनका पूरा परिवार लाहौर जाकर बस गया। नवाज शरीफ एक व्यवसायी परिवार से राजनीति में आने पहले शख्स थे, उसके बाद परिवार के अन्य लोगों ने राजनीति में कदम रखा है। इसमें छोटे भाई शहबाज शरीफ पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री हैं, वहीं नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed