फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian and Australian High Commission to Cohost Indo Pacific Conference in UK Know More Details in Hindi

UK: ब्रिटेन में भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने हिंद प्रशांत सम्मेलन की सह-मेजबानी, सुरक्षा पर हुई चर्चा

Fri, 01 Dec 2023 08:08 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 01 Dec 2023 08:08 AM IST
सार

रणनीतिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती ताकत के बीच हिंद-प्रशांत में अधिक सहयोग बढ़ाने में मदद करने के लिए हिंद-प्रशांत सम्मेलन किया गया।

विज्ञापन
Indian and Australian High Commission to Cohost Indo Pacific Conference in UK Know More Details in Hindi
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी और ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त स्टीफन स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के प्रमुख रणनीतिक और नीति विशेषज्ञ गुरुवार को यहां पहले हिंद-प्रशांत सम्मेलन के हिस्से के रूप में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने, क्षेत्रीय सुरक्षा के खतरों को दूर करने और रणनीतिक स्थिरता बढ़ाने के लिए व्यावहारिक विचारों का पता लगाने के लिए एकजुट हुए।

विज्ञापन


कार्यक्रम की सह-मेजबानी 
इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी भारत और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायोगों ने ‘काउंसिल ऑफ जियोस्ट्रैटेजी’ और किंग्स कॉलेज लंदन के साथ साझेदारी में की। रणनीतिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती ताकत के बीच, इसे हिंद-प्रशांत में अधिक सहयोग बढ़ाने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन


हिंद-प्रशांत पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया
ब्रिटेन में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त स्टीफन स्मिथ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, भारत या यहां ब्रिटेन में हिंद-प्रशांत पर ज्यादा ध्यान कभी नहीं दिया गया। सम्मेलन यह पता लगाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है कि कैसे क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक गतिशीलता हिंद-प्रशांत में और उससे परे रणनीतिक वातावरण को आकार दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा ध्यान प्रशांत पर रहा
उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर चीन के बढ़ते प्रभाव को स्वीकार करते हुए कहा, 'हमारा ध्यान प्रशांत पर रहा है, लेकिन हम हिंद महासागर के बारे में भी बहुत रणनीतिक रूप से जागरूक हैं। हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के माध्यम से, हम हिंद महासागर द्वीप राज्यों के साथ अपने संबंधों को विकसित करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। चाहे वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऑस्ट्रेलिया और भारत की बैठक हो या राष्ट्रमंडल में बैठक हो यहां साझा हित लागू होते हैं, चाहें आप किसी भी महासागर में हों।' 

क्षेत्र में कैसे बेहतर सहयोग...
स्मिथ ने कहा कि संपर्क और समुद्री सुरक्षा से लेकर उन्नत प्रौद्योगिकी सहयोग तक सम्मेलन के जरिये यह पता लगाया गया कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कैसे बेहतर सहयोग कर सकते हैं।


स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित हिंद-प्रशांत...
ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने कहा कि स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित हिंद-प्रशांत के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की स्थायी प्रतिबद्धता हमारी द्विपक्षीय साझेदारी की ताकत में परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि आज, हमारी साझेदारी एक ऐसे क्षेत्र को संयुक्त रूप से आकार देने में हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का स्पष्ट प्रमाण है जो समावेशिता, नियम-आधारित व्यवस्था और संप्रभुता के लिए पारस्परिक सम्मान पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed