फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Army thwarted attempts by civilian armed groups in Congo to loot operating bases

Congo: संयुक्त राष्ट्र दफ्तर और अस्पताल में हमला, भारतीय सेना ने रोका लूट का प्रयास, यूएन कर्मियों को बचाया

Mon, 25 Jul 2022 09:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किंशासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किंशासा Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 25 Jul 2022 09:50 PM IST
सार

कांगो में आज में कुछ नागरिक सशस्त्र समूहों द्वारा भारतीय सेना के संचालन अड्डों और स्तर III अस्पताल को लूटने का प्रयास किया गया। सेना ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इस लूट की कोशिश को विफल कर दिया। 

विज्ञापन
Indian Army thwarted attempts by civilian armed groups in Congo to loot operating bases
भारतीय सेना के शांति सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि कांगो में उसके संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों ने असैन्य सशस्त्र समूहों द्वारा परिचालन ठिकानों, अस्पताल में लूटपाट के प्रयासों को  विफल कर दिया गया है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि उसके शांति सैनिकों ने संयुक्त राषट्र के आदेश और नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

 
सेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने संयुक्त राष्ट्र कर्मियों और उन स्थानों पर संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की, जहां उन्हें तैनात किया गया था। अधिकारियों  ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ अन्य कार्यालय परिसरों में तोड़फोड़ की गई है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांगो के गोमा में सोमवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के गोदाम पर हमला किया और कार्यालयों में लूटपाट की। इन प्रदर्शनकारियों ने शहर में सड़कों को अवरुद्ध किया और कार्यालयों में तोड़फोड़ की और कुछ सामग्री को नष्ट कर दिया और मिशन के परिसर के एक गेट पर आग लगाई।

कांगो में मिशन के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमारे एक गोदाम पर आज सुबह प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। उन्होंने उपकरणों की लूट के लिए हमारे एक अड्डे में प्रवेश किया और कुछ कार्यालयों में प्रवेश करने में कामयाब रहे, हम स्पष्ट रूप से स्तब्ध हैं।"


मिशन ने एक बयान में कहा कि व्यक्तियों और समूहों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ की गई शत्रुतापूर्ण टिप्पणियों और धमकियों के एक दिन बाद यह हमला किया गया है।  मिशन के कार्यवाहक प्रमुख खासीम डायग्ने ने बयान में कहा, गोमा की घटनाएं न केवल अस्वीकार्य हैं बल्कि पूरी तरह से प्रतिकूल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed