फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Americans protest outside UN headquarters

पुलवामा हमला: भारतीय अमेरिकियों ने यूएन मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया 

Tue, 05 Mar 2019 06:11 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 05 Mar 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
Indian Americans protest outside UN headquarters
Protest
पुलवामा हमले के विरोध में सैकड़ों भारतीय-अमेरिकियों ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया और पाकिस्तान से अपनी धरती पर सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पूरे न्यूयॉर्क शहर से लोग सर्द मौसम में रविवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर जुटे थे। बड़े-बड़े पोस्टर लिए लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और पुलवामा हमले की निंदा की। 
विज्ञापन


द अमेरिकन इंडिया पब्लिक अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सेहानी ने कहा कि बड़ी संख्या में  पेशेवरों और छात्रों समेत बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवाद के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। हम पाकिस्तान को यह संदेश देने आए हैं कि बहुत हो चुका। इस बार न तो हम माफ करेंगे और न ही भूलेंगे। पाकिस्तान अब भी आतंकियों को पनाह दे रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई से कतरा रहा है। 
विज्ञापन


अब समय है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ भारतीय जनता पार्टी-यूएसए के अध्यक्ष कृष्ण रेड्डी अनुगुला ने कहा कि भारतीय समुदाय पुलवामा हमले की कड़ी निंदा करता है। हम मांग करते हैं कि हमले के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और पाकिस्तान स्थित आतंकवाद ठिकानों को खत्म करना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed