{"_id":"5fc0d1420e7ba15801105347","slug":"indian-americans-protest-outside-pakistani-consulate-demanding-justice-for-26-11-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"26\/11 की बरसी पर पाक वाणिज्य दूतावास के बाहर जुटे भारतीय-अमेरिकी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
26/11 की बरसी पर पाक वाणिज्य दूतावास के बाहर जुटे भारतीय-अमेरिकी, किया प्रदर्शन
Fri, 27 Nov 2020 03:46 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 27 Nov 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी भारतीयों ने 26/11 के मुम्बई हमले की 12 वीं बरसी पर पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया और गुनाहगारों को उचित दंड देने की मांग की। भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के लोगों ने बैनर और पोस्टर लेकर यहां पाकिस्तानी मिशन के बाहर ठंड एवं बारिश के बावजूद प्रदर्शन किया। अन्य देशों के नागरिकों ने भी उनका साथ दिया।
विज्ञापन
ये लोग 26/11 के पीड़ितों के वास्ते इंसाफ की मांग करते हुए टाइम्स स्क्वायर भी गए। उनके हाथों में भारत एवं अमेरिका के झंडे और पोस्टर थे। इन पोस्टरों पर 'पाकिस्तान आतंकवाद बंद करो', 'आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो जाओ', 'आतंकवाद को ना कहें' और 'हमें इंसाफ चाहिए' जैसे नारे लिखे थे।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे न्यूजर्सी के गणेश अय्यर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि पाकिस्तान 'सीमापार आतंकवाद को समर्थना देना जारी रखे हुए है और वह आतंकवाद का केंद्र है।' उन्होंने कहा, 'आतंकवाद दुनियाभर में मानवजाति के लिए एक बड़ी चिंता है। पूरी दुनिया को एकजुट होकर मांग करनी चाहिए कि पाकिस्तान अपनी सरजमीं पर आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुम्बई हमले के 12 साल बाद भी पाकिस्तान ने 26/11 के गुनाहगारों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की जबकि इस हमले में अमेरिकियों, इस्राइलियों समेत कई देशों के नागरिक मारे गए थे। वाशिंगटन डीसी और अमेरिका के अन्य शहरों में भी पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा ही प्रदर्शन किया गया।