फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American woman supporting affirmative action terms US Supreme Court ruling as historic

America: भारतीय मूल की अमेरिकी महिला कार्यकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया, जानें डिटेल्स

Sat, 01 Jul 2023 11:33 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 01 Jul 2023 11:33 PM IST
सार

America: मंगा अनंतमुला एशियाई भेदभाव के खिलाफ मुकदमे में 2015 से स्टूडेंट्स फॉर फेयर एडमिशन (एसएफएफए) के एडवर्ड ब्लम और एशियन अमेरिकन कोएलिशन फॉर एजुकेशन (एसीई) के बोर्ड सदस्य के रूप में मजबूती से खड़ी थीं।

विज्ञापन
Indian-American woman supporting affirmative action terms US Supreme Court ruling as historic
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एशियाई लोगों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला ने सरकार के फैसले को रद्द करने के अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले को ''ऐतिहासिक'' बताया है।

विज्ञापन


मंगा अनंतमुला एशियाई भेदभाव के खिलाफ मुकदमे में 2015 से स्टूडेंट्स फॉर फेयर एडमिशन (एसएफएफए) के एडवर्ड ब्लम और एशियन अमेरिकन कोएलिशन फॉर एजुकेशन (एसीई) के बोर्ड सदस्य के रूप में मजबूती से खड़ी थीं। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अनंतमुला ने एशियाई छात्रों को न्याय दिलाने के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय और उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय की भेदभावपूर्ण नीतियों को शिक्षा विभाग और ट्रंप प्रशासन के समक्ष पेश करने वाले भारतीय समुदाय का लगातार प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


अनंतमुला ने ब्लम और युकोंग झाओ को 2015 में इस प्रयास में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया, "जो एशियाई लोगों के नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने के लिए मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ था, जिसके कारण प्रवेश प्रक्रिया में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ यह ऐतिहासिक फैसला आया। अनंतमुला एक रिपब्लिकन हैं और वर्जीनिया से 2020 में अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed