फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American Vivek Ramaswamy Announces 2024 US Presidential Bid after Nikky Haley inclusion in race news in

US: भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने किया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी का एलान, जानें इनके बारे में

Wed, 22 Feb 2023 09:38 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 22 Feb 2023 09:38 AM IST
सार

रामास्वामी की जन्म अमेरिका सिनसिनाटी में हुआ। हावर्ड और येले यूनिवर्सिटी से पढ़े विवेक रामास्वामी की संपत्ति 500 मिलियन डॉलर के करीब है। 

विज्ञापन
Indian-American Vivek Ramaswamy Announces 2024 US Presidential Bid after Nikky Haley inclusion in race news in
विवेक रामास्वामी ने किया अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी का एलान। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने साल 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान कर दिया है। इसी के साथ अब तक भारतीय मूल के दो लोग अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए नामांकन की रेस में शामिल हो चुके हैं। गौरतलब है कि भारतीय मूल की ही निक्की हेली भी 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं। उन्होंने अपना अभियान भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कौन हैं विवेक रामास्वामी?
विवेक रामास्वामी एक करोड़पति बिजनेसमैन हैं और अमेरिका के राज्य आइओवा में वह अपनी उम्मीदवारी के प्रचार को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। रामास्वामी का कहना है कि वह विचार आधारित कैंपेन शुरू करने पर फोकस कर रहे हैं। बता दें कि विवेक रामास्वामी के पिता एक जनरल इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे और भारत के केरल से अमेरिका में बस गए थे। रामास्वामी की मां एक मनोचिकित्सक थी। रामास्वामी की जन्म अमेरिका सिनसिनाटी में हुआ। हावर्ड और येले यूनिवर्सिटी से पढ़े विवेक रामास्वामी की संपत्ति 500 मिलियन डॉलर के करीब है। विवेक रामास्वामी एक बायोटेक कंपनी के मालिक हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

निक्की हेली भी कर चुकी हैं चुनाव लड़ने का एलान
इससे पहले अमेरिका में साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली भी अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने का एलान कर चुकी हैं। निक्की हेली रिपब्लिकन पार्टी से अपनी दावेदारी पेश करेंगी। उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं। 

भारतीय मूल की कमला हैरिस वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। दुनिया के कई देशों में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा बढ़ रहा है। ब्रिटेन में भी भारतीय मूल के ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed