फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China expressed displeasure over Trump's decisions, said- USA is provoking new economic and trade tensions

US vs China: ट्रंप के फैसलों पर चीन ने जताई नाराजगी, कहा- नए आर्थिक और व्यापारिक तनाव को भड़का रहा अमेरिका

Mon, 02 Jun 2025 11:57 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: बशु जैन Updated Mon, 02 Jun 2025 11:57 AM IST
सार

चीन अमेरिका के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की कि वह अमेरिका में पढ़ने वाले चीनी छात्रों के वीजा रद्द करना शुरू कर देगा। अमेरिका ने चिप निर्यात पर नियंत्रण किया है। इसे लेकर चीन ने अमेरिका पर व्यापार चर्चाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
China expressed displeasure over Trump's decisions, said- USA is provoking new economic and trade tensions
डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग - फोटो : एएनई/रॉयटर्स

विस्तार

चीन और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ वार के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने और कंप्यूटर चिप निर्यात नियंत्रण निर्देश जारी करने के फैसले पर चीन ने नाराजगी जाहिर की है। चीन ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने उसके हितों को नुकसान पहुंचाने वाले कदम उठाए हैं। साथ ही अमेरिका नए आर्थिक और व्यापारिक तनाव को भड़का रहा है। 
विज्ञापन


चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि ट्रंप के फैसले पिछले महीने जेनेवा में व्यापार चर्चाओं के दौरान बनी आम सहमति का उल्लंघन हैं। चीन-अमेरिका के संयुक्त बयान का जिक्र करते हुए मंत्रालय ने कहा कि चीन ने समझौते के बाद अमेरिका द्वारा लगाए गए जवाबी टैरिफ के विरुद्ध टैरिफ और गैर-टैरिफ उपायों को रद्द या निलंबित करते हुए समझौते पर अपनी प्रतिबद्धता बरकरार रखी है। जबकि अमेरिका ने एकतरफा ढंग से नए आर्थिक और व्यापारिक तनाव को भड़काया है। इससे द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक संबंधों में अनिश्चितता और अस्थिरता बढ़ गई है। जबकि चीन अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिकी रक्षा मंत्री के बयान पर चीन का पलटवार, कहा- शीत युद्ध की मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हेगसेथ
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने बदला लेने की धमकी देते हुए कहा कि चीन अपने हितों की रक्षा के लिए दृढ़ और सशक्त कदम उठाना जारी रखेगा। बयान में कहा गया कि खुद पर विचार करने के बजाय अमेरिका ने स्थिति को पलट दिया है। अनुचित रूप से चीन पर आम सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, जो सरासर गलत है।

ट्रंप के बयान के बढ़ा विवाद
चीन और अमेरिका के बीच विवाद ट्रंप के बयान के बाद बढ़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि 'बुरी खबर यह है कि चीन ने हमारे साथ अपने समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन किया है, जो कुछ लोगों के लिए चौंकाने वाली बात नहीं है। अब 'मिस्टर नाइस गाइ' बनने की जरूरत नहीं है।'  ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करेंगे और कोशिश करेंगे कि कोई समाधान निकले। 


लगातार बढ़ रहा तनाव
चीन अमेरिका के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की कि वह अमेरिका में पढ़ने वाले चीनी छात्रों के वीजा रद्द करना शुरू कर देगा। इसके अलावा अमेरिका चीन की कंप्यूटर चिप्स तक पहुंच को रोकना चाहता है। 

ये भी पढ़ें: कैसे यूक्रेनी ड्रोन्स ने रूस में घुसकर मचाई तबाही, क्या है ऑपरेशन स्पाइडर वेब? जानें सबकुछ

अमेरिका-चीन ने टैरिफ को 90 दिनों के लिए घटाया था
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिका और चीन के बीच जेनेवा में बैठक हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गए टैरिफ को 90 दिनों के लिए घटा दिया था। अमेरिका ने चीनी सामान पर टैरिफ को 145 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया था। वहीं, चीन ने भी अमेरिकी सामान पर अपने करों को 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed