फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American Sriram Krishnan Appointed As Donald Trump Policy Advisor On AI Know all about it

Trump's Policy Advisor On AI: ट्रंप की टीम में एक और भारतवंशी, श्रीराम कृष्णन को बनाया वरिष्ठ नीति सलाहकार

Mon, 23 Dec 2024 08:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Dec 2024 08:45 AM IST
सार

नियुक्ति के एलान के बाद कृष्णन ने कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अपने देश की सेवा करने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मैं डेविड सैक्स के साथ मिलकर काम करते हुए एआई में निरंतर अमेरिकी नेतृत्व सुनिश्चित करने में सक्षम होने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

विज्ञापन
Indian-American Sriram Krishnan Appointed As Donald Trump Policy Advisor On AI Know all about it
Sriram Krishnan - फोटो : X/@sriramk

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम में एक और भारतवंशी को जगह दी है। उन्होंने रविवार को भारतीय अमेरिकी उद्यमी, पूंजीपति और लेखक श्रीराम कृष्णन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर व्हाइट हाउस के वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में नियुक्त किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'श्रीराम कृष्णन व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में काम करेंगे। कृष्णन पहले माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर, याहू!, फेसबुक और स्नैप की प्रोडक्ट टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। वे डेविड ओ. सैक्स के साथ काम करेंगे, जो व्हाइट हाउस एआई और क्रिप्टो जार होंगे।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि डेविड सैक्स के साथ मिलकर काम करते हुए श्रीराम एआई में निरंतर अमेरिकी नेतृत्व सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रपति की सलाहकार परिषद के साथ काम करने सहित सरकार में एआई नीति को आकार देने और समन्वय करने में मदद करेंगे। श्रीराम ने माइक्रोसॉफ्ट में विंडोज एज्योर के संस्थापक सदस्य के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सम्मानित महसूस कर रहा हूं: कृष्णन
नियुक्ति के एलान के बाद कृष्णन ने कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अपने देश की सेवा करने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मैं डेविड सैक्स के साथ मिलकर काम करते हुए एआई में निरंतर अमेरिकी नेतृत्व सुनिश्चित करने में सक्षम होने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।



भारतीय अमेरिकी समुदाय ने स्वागत किया
कृष्णन की नियुक्ति का भारतीय अमेरिकी समुदाय ने स्वागत किया है। इंडियास्पोरा के कार्यकारी निदेशक संजीव जोशीपुरा ने कहा कि हम श्रीराम कृष्णन को हार्दिक बधाई देते हैं। हमें खुशी है कि उन्हें डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी में वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। कई वर्षों से श्रीराम एआई क्षेत्र में एक व्यावहारिक विचारक और प्रभावशाली टिप्पणीकार रहे हैं। सार्वजनिक नीति, अंतरराष्ट्रीय मामलों, निवेश और प्रौद्योगिकी को मिलाकर उनका पिछला काम उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका में राष्ट्र की सेवा करने में मदद करेगा। इंडियास्पोरा श्रीराम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed