फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American Nabeela Syed Scripts History in US Midterm Elections

US Midterm Elections: 23 साल की भारतीय-अमेरिकी नबीला सैयद ने रचा इतिहास, मध्यावधि चुनाव में मिली जीत

Fri, 11 Nov 2022 01:12 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Nov 2022 01:12 AM IST
सार

US Midterm Elections: अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला नबीला सैयद ने 23 साल की उम्र में चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
Indian-American Nabeela Syed Scripts History in US Midterm Elections
भारतीय मूल की अमेरिकी महिला नबीला सैयद ने रचा इतिहास। - फोटो : Twitter@NabeelaforIL

विस्तार

अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला नबीला सैयद ने इलिनोइस महासभा का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। नबीला इस चुनाव को जीतने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं। नबीला सैय्यद की उम्र अभी मात्र 23 साल है और इस बार के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में उन्होंने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी क्रिस बोस को हराया है। इलिनोइस के रूप में 51वें जिले के लिए हुए स्टेट हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के चुनाव में नबीला को 52.3 फीसदी वोट मिले हैं।

विज्ञापन


इस जीत की खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। अपने ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट को शेयर करते हुए नबीला सैयद ने लिखा, “मेरा नाम नबीला सैयद है। मैं एक 23 वर्षीय मुस्लिम, भारतीय-अमेरिकी महिला हूं। हमने अभी-अभी एक रिपब्लिकन के कब्जे वाले शहरी निकाय का चुनाव जीता है। उन्होंने आगे लिखा, "और जनवरी में मैं इलिनोइस महासभा की सबसे कम उम्र की सदस्य बनूंगी।" एक ट्वीट के जवाब में, सैयद ने लिखा, “आने वाले कल के लिए सभी लोगों के कमेंट का धन्यवाद। हमारे पास एक अविश्वसनीय टीम थी जिसने इसे संभव बनाया।”
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


नबीला सैयद ने इंस्टाग्राम पर अपने इस चुनावी सफर के बारे में बताते हुए एक लंबा नोट भी लिखा है। अपने मिशन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैंने राज्य प्रतिनिधि के लिए घोषणा की, तो मैंने इसे वास्तव में लोगों के साथ बातचीत में शामिल करने के लिए एक मिशन बना लिया। बेहतर लोकतंत्र के लिए उनके मूल्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक बेहतर नेतृत्व का चुनाव करने के लिए लोगों का आह्वान किया।


नबीला सैयद ने कहा कि उन्होंने यह चुनाव जीता, क्योंकि हमने लोगों से बातचीत की, लोगों तक अपनी बात पहुंचाई। इसके साथ ही समर्थन देने के लिए उन्होंने सबको धन्यवाद दिया और कहा कि मैंने इस जिले में हर दरवाजे पर दस्तक दी। कल, मैं उन्हें मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद देने के लिए फिर से दस्तक देना शुरू करूंगी और अब मैं काम पर जाने के लिए तैयार हूं।

सोशल मीडिया पर सैयद को बधाई देने वालों का तांता लग गया। एक यूजर ने लिखा, 'युवाओं के आगे आने पर मुझे बहुत गर्व है। यह तुम्हारा समय है। महान कार्य करो। दूसरे यूजर ने लिखा-शानदार काम, नबीला सैयद, आप कभी अकेली नहीं हैं और हम हर कदम पर आपके साथ खड़े हैं। एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया, बधाई। आपको आगे की लंबी यात्रा की शुभकामनाएं। नबीला सैयद ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से राजनीति विज्ञान और व्यवसाय प्रशासन में स्नातक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed