फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American man died after struck by a vehicle in Medina county in US

US: मेदिना काउंटी में वाहन से टक्कर लगने के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

Fri, 24 Nov 2023 10:45 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओहियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओहियो Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 24 Nov 2023 10:45 AM IST
सार

अमेरिका के मेदिना काउंटी में  25 वर्षीय युवक के वोक्सवैगन से टक्कर लगने के बाद 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वाहन चालक दक्षिण की तरफ जा रहा था, तभी पीड़ित उसकी वाहन से टकरा गए।

विज्ञापन
Indian American man died after struck by a vehicle in Medina county in US
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमेरिका के मेदिना काउंटी में वाहन से टक्कर लगने के बाद एक 52 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की मौत हो गई। हाईवे पेट्रोल अधिकारियों को शाम के 7:05 बजे ब्रंसविक हिल्स के ऑटमवुड लेन के पास एक पैदल चल रहे यात्री के वाहन से टक्कर लगने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें मालूम चला कि 25 वर्षीय युवक के वोक्सवैगन से टकराने के बाद 52 वर्षीय पीयूष पटेल की मौत हो गई। वाहन चालक दक्षिण की तरफ जा रहा था, तभी पीयूष उसकी वाहन से टकरा गए। इस हादसे में पीड़ित की मौत हो गई, वहीं वाहन चालक को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


भारतीय छात्र की गोली लगने से मौत
एक अन्य घटना में 26 वर्षीय भारतीय छात्र आदित्य अदलाखा की नौ नवंबर को वेस्टर्न हिल्स वायडक्ट में एक वाहन के भीतर गोली लगने से मौत हो गई। आदित्य को अल्सेरेटिव कोलिटिस पर काम करने के लिए अवॉर्ड और स्टाइपेंड भी मिल चुका है। वह 2025 में अपना डॉक्टोरेट खत्म करने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना की जानकारी तब मिली जब शनिवार की सुबह 06:20 बजे गोलीबारी की रिपोर्ट के बाद अदलाखा को पुल के ऊपरी डेक पर एक दुर्घटनाग्रस्त कार के भीतर गोली लगी हालत में पाया गया। उन्हें उसी समय यूसी अस्पताल ले जाया गया जहां वह कुछ दिनों तक गंभीर अवस्था में रहने के बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मेडिकल स्कूल ने इस घटना पर मृतक के परिवार वालों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed