फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American lawyer & survivor of Covid-19 Ravi batra says China must tell truth

कोरोना को मात देने वाले भारतीय मूल के प्रख्यात वकील की मांग, दुनिया को पूरा सच बताए चीन

Mon, 06 Apr 2020 05:40 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: अमित कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Indian-American lawyer & survivor of Covid-19 Ravi batra says China must tell truth
न्यूयॉर्क में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के दुनियाभर में फैलने के साथ ही बार-बार यह बात उठ रही है कि चीन ने इस वायरस को लेकर दुनिया को अंधेरे में रखा है। इतनी बड़ी संख्या में जान लेने के बावजूद उसने अब तक इस पर पूरा सच नहीं बताया है।

विज्ञापन


चीन ने अपने देश में इस वायरस से 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत का दावा किया है जबकि कई देशों में यह आंकड़ा 10 हजार भी पार कर गया है। ऐसे में चीन के दावे पर संदेह लगातार गहराता जा रहा है। अब भारतीय मूल के एक अमेरिकी वकील रवि बत्रा ने मांग की है कि बीजिंग इस पर पूरा सच दुनिया को बताए। 
विज्ञापन


रवि बत्रा खुद कोरोना से संक्रमित हो गए थे और इस खतरनाक वायरस को मात देकर ठीक होने के बाद उन्होंने कहा कि चीन को इसे लेकर पूरा सच बताना चाहिए ताकि वैज्ञानिक और चिकित्सा जगह इसका इलाज ढूंढ सके। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जब तक इसका टीका उपलब्ध नहीं होता है, तब तक कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में भी कोरोना वायरस काफी तबाही मचा रहा है और न्यूयॉर्क इसके केंद्र के तौर पर उभरा है। यहां रविवार तक ही संक्रमितों का आंकड़ा 1.2 लाख पार कर चुका था और 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

न्यूयॉर्क के वकील रवि बत्रा का कहना है, 'मैं चाहता हूं कि मानवता इस घातक कोरोना वायरस से उबर जाए। मैं चीन से उम्मीद करता हूं कि वह सबको पूरा सच बताए ताकि न सिर्फ हमारे डॉक्टर एंथनी फाउची बल्कि सभी देशों के वैज्ञानिक और डॉक्टर जल्द से जल्द एक वैक्सीन खोज सकें।'

रवि बत्रा के अलावा उनका परिवार भी कोविड-19 से संक्रमित हो गया था। उनकी पत्नी रंजू और बेटी एंजेला भी संक्रमित पाई गई थी। उन्होंने कहा कि मौत के करीब से लौटने के बाद, मैं अच्छा करने के लिए पहले से कहीं ज्यादा उत्साहित हूं। 


रवि बत्रा ने कि जब तक कि कोई वैक्सीन नहीं उपलब्ध हो जाता, कोई भी काम के लिए, खेलने या स्कूल जाने के लिए बाहर नहीं निकले। राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है और यह जल्द ठीक नहीं होने वाली है। इस हफ्ते की शुरुआत में बत्रा की संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जुन से ट्विटर पर बहस हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed