फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American fundraiser of Democratic Party receives racists messages news in hindi

US: 'अमेरिका में भिखारी मत बनो, भारत में जाकर नेता बनो', हैरिस के लिए धन जुटाने वाले अजय भुटोरिया को मिली धमकी

Mon, 11 Nov 2024 09:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 11 Nov 2024 09:47 AM IST
सार

अजय भुटोरिया एशियाई, अमेरिकियों, मूल हवाईयन और प्रशांत द्वीप के लोगों के लिए राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के आयुक्तों में से एक भी हैं। उन्होंने कानूनी अप्रवासी समुदाय के कई मुद्दों को संबोधित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Indian American fundraiser of Democratic Party receives racists messages news in hindi
अजय भुटोरिया - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए धन जुटाने वाले एक भारतीय अमेरिकी फंडरेजर को फोन पर धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। उनसे अमेरिका छोड़कर भारत वापस जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अजय भुटोरिया को एक अंजान नंबर से रविवार को धमली मिली। वह हैरिस-वाल्ज चुनावी अभियान के उप राष्ट्रीय वित्त अध्यक्ष, डीएनसी और राष्ट्रीय वित्त समिति हैं।। 
विज्ञापन


अजय भुटोरिया को मिली धमकी
अजय भुटोरिया को रविवार को भेजे गए मैसेज में कहा गया, "वह दावा करते हैं कि आप वह कर रहे हैं जो अमेरिकियों के लिए सबसे अच्छा है। लेकिन आप अमेरिका के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। आपको अमेरिका की फिक्र ही नहीं है। आप एक भारतीय हैं। आप सिर्फ भारतीयों की फिक्र करते हैं। आप वही करते हैं जो भारतीयों के लिए अच्छा है। आप यहां क्या कर रहे हैं? अमेरिका में भिखारी बनना बंद करो और भारत में जाकर नेता बनो।"
विज्ञापन


अजय भुटोरिया एशियाई, अमेरिकियों, मूल हवाईयन और प्रशांत द्वीप के लोगों के लिए राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के आयुक्तों में से एक भी हैं। उन्होंने कानूनी अप्रवासी समुदाय के कई मुद्दों को संबोधित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धमकी भरे संदेश का जवाब देते हुए उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ट्रंप के समर्थक मुझसे भारत वापस लौटने के लिए कह रहे हैं।" भुटोरिया ने कुछ मैसेजों को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप बने अमेरिका के नए राष्ट्रपति
बता दें कि अमेरिका में इसी महीने राष्ट्रपति चुनाव हुआ।  छह नवंबर को सामने आए चुनाव परिणाम में रिपब्लिकन प्रत्याशी ट्रंप को शानदार जीत मिली। कुल 538 में बहुमत के लिए 270 या इससे अधिक वोट जरूरी होते हैं। ट्रंप को 301 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं। डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को 226 वोट मिले। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक  लगभग 93 फीसदी वोट गिने जा चुके हैं। वोट प्रतिशत के मामले में ट्रंप को 50.6% वोट मिले हैं। कमला हैरिस को 47.9% वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed