US: इस्राइल विरोधी प्रदर्शनकारियों के निशाने पर आए भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार; हमास पर कही ये बात
US: भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार उस समय इस्राइल विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह के निशान पर आ गए जब वह अपने घर में थे। प्रदर्शनकारी अपनी कारों के साथ सुबह तीन बजे उनके घर के बाहर पहुंचे और मेगाफोन पर चिल्लाने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार को साप्ताहांत पर इस्राइल विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने निशाना बनाया। प्रदर्शनकारी इस्राइल-हमास युद्ध पर उनके रुख को लेकर चिल्लाने लगे और कारों के हॉर्न बनाने लगे। थानेदार ने सात अक्तूबर को हमास के हमले के बाद इस्राइल के प्रति अपना समर्थन पूर्ण रुख अपनाया है।
सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
थानेदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा यह सुबह तीन बजे मेरा घर है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उनके घर के बाहर गली में कारें लाइन में खड़ी हैं। एक व्यक्ति कपड़े की कोई सामग्री लहरा रहा है और अन्य मेगाफोन से चिल्ला रहे हैं।
This is my home at 3 AM Sunday night. https://t.co/B7LIc98nvV
— Shri Thanedar (@ShriThanedar) December 18, 2023
प्रदर्शनकारी चिल्लाया- आपको कीमत चुकानी होगी
एक प्रदर्शनकारी चिल्लाता है, 'आप गाजा पर बमबारी में सहभागी हैं। आपकी चुप्पी हिंसा है। आपकी चुप्पी घिनौनी है और हम आपको सोने नहीं देंगे। आपको इसकी कीमत चुकानी होगी।' थानेदार ने अपनी वेबसाइट पर इस्राइल के लिए मजबूत समर्थन जताया है।
'इस्राइल अमेरिका के सबसे करीबियों में से एक'
मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद थानेदार ने अपने पोस्ट में लिखा, 'अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता के इस दौर में जनता और राष्ट्र के रूप में इस्राइल के लिए हमारे स्पष्ट समर्थन की पुष्टि करना पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। जो पश्चिम एशिया में एकमात्र लोकतंत्र है और दुनिया भर में हमारे सबसे करीबी और मजबूत सहयोगियों में से एक है।'
हमास को खत्म करने की जरूरत: श्री थानेदार
उन्होंने हमास को एक बर्बर आतंकवादी संगठन भी बताया और कहा कि इस आतंकी संगठन को खत्म करने की जरूरत है। थानेदार ने हाल ही में हिंदुओं, सिखों, बौद्धों और जैनों के लिए अमेरिकी सांसदों के एक समूह का गठन किया है। महाराष्ट्र के रहने वाले थानेदार कर्नाटक के बेलगाम में पले-बढ़े हैं। वह एक सफल व्यवसायी बनने की उम्मीद में अमेरिका आए थे और अब उस समुदाय की सेवा करना चाहते हैं जिसके साथ वह रहते हैं।