फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American community faces discrimination in America

सर्वे: अमेरिका में रहने वाले हर दो में से एक भारतीय भेदभाव से पीड़ित

Sat, 12 Jun 2021 01:07 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Jun 2021 01:07 AM IST
सार

अमेरिका में लगभग 40 लाख भारतीयों की बड़ी संख्या है, अमेरिका की बड़ी कंपनियों में भारतीय बड़े पदों पर हैं। फिर भी भारतीयों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है

विज्ञापन
Indian American community faces discrimination in America
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए अमेरिका सबसे पसंदीदा माना जाता है। अमेरिका में लगभग 40 लाख की बड़ी संख्या अमेरिका में रहती है जो आर्थिक रूप से और पेशेवर रूप से काफी सफल हैं। तब भी अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को भेदभाव का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन


एक सर्वे के मुताबिक, हर दो में से एक भारतीय-अमेरिकी भेदभाव से पीड़ित है। नौ जून को भारतीय अमेरिकी एटीट्यूड सर्वे 2020 जारी हुआ, इसके मुताबिक ट्रंप के कार्यकाल के दौरान पिछले साल हर दो में से एक भारतीय अमेरिकी को भेदभाव झेलना पड़ा और रंग के आधार पर सबसे ज्यादा पक्षपात देखा गया।
विज्ञापन


त्वचा के रंग को देखकर भेदभाव
सर्वे जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया और कार्नेगी एंडोमेंट ने एक पोलिंग ग्रुप के साथ किया है। इसके मुताबिक, 30 फीसदी लोगों को लगता है कि त्वचा के रंग की वजह से भेदभाव किया जाता है। 18 फीसदी लोगों का कहना है कि लिंग या धर्म के आधार पर भेदभाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर 31 फीसदी लोगों को लगता है कि भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ भेदभाव एक बड़ी समस्या है। 53 फीसदी इसे छोटी समस्या मानते हैं और 17 फीसदी इसे समस्या मानते ही नहीं। 

73 फीसदी लोग मानते हैं कि एशियाई-अमेरिकी लोग जो भारतीय मूल के नहीं हैं, उन्हें भारतीय-अमेरिकी लोगों से ज्यादा भेदभाव झेलना पड़ता है। 90 फीसदी लैटिनो अमेरिकन, 89 फीसदी एलजीबीटीक्यू और 86 फीसदी अफ्रीकन-अमेरिकी लोगों को भेदभाव का ज्यादा बड़ा शिकार मानते हैं।


वहीं अमेरिका में हाल ही में जॉर्ज फ्लायड की मृत्यु के बाद बड़े स्तर पर भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। सड़कों पर बड़ी बड़ी रैलियां आयोजित की जा रही है। रैलियों के दौरान कई बार प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच काफी टकराव भी देखने को मिलता है। कई बार पुलिस लाठीचार्ज भी करती है। लेकिन फिर भी अमेरिका में भेदभाव एक बड़ी समस्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed