{"_id":"63d36e423cd4ca75552ddb37","slug":"indian-american-astronaut-raja-j-chari-nominated-for-appointment-to-grade-of-an-air-force-brigadier-general-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री का कमाल, अमेरिकी एयरफोर्स में ब्रिगेडियर जनरल के पद के लिए हुए नामांकित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री का कमाल, अमेरिकी एयरफोर्स में ब्रिगेडियर जनरल के पद के लिए हुए नामांकित
Fri, 27 Jan 2023 11:55 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:55 AM IST
सार
कर्नल चारी फिलहाल ‘नेशनल एअरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) के टेक्सास स्थित जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र में क्रू-3 के कमांडर एवं अंतरिक्ष यात्री के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
राजा जे चारी
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री राजा जे चारी को वायु सेना के ब्रिगेडियर जनरल के ग्रेड में नियुक्त करने के लिए नामित किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक, बाइडन ने वायु सेना के कर्नल चारी (45) को बृहस्पतिवार को वायु सेना के ब्रिगेडियर जनरल के ग्रेड में नियुक्त करने के लिए नामित किया। उनके नामांकन को सीनेट की मंजूरी की आवश्यकता होगी, जो सभी शीर्ष नागरिक और सैन्य नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान करती है।
विज्ञापन
चारी फिलहाल अंतरिक्ष यात्री के रूप में सेवाएं दे रहे
चारी फिलहाल ‘नेशनल एअरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) के टेक्सास स्थित जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र में क्रू-3 के कमांडर एवं अंतरिक्ष यात्री के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से एअरोनॉटिक्स में परास्नातक और मैरीलैंड स्थित यूएस नेवल टेस्ट पायलट स्कूल से स्नातक कर रखा है।
विज्ञापन
स्पेसएक्स के क्रू-3 मिशन के कमांडर रह चुके
वह कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स वायु सैनिक अड्डे पर 461वें फ्लाइट टेस्ट स्क्वाड्रन के कमांडर और ए-35 इंटीग्रेटेड टेस्ट फोर्स के निदेशक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2020 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भेजे जाने वाले स्पेसएक्स के क्रू-3 मिशन का कमांडर चुना गया था।
विज्ञापन
चारी के पास 2,500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव
चारी के पास 2,500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। ब्रिगेडियर जनरल अमेरिकी वायु सेना का एक सितारा जनरल ऑफिसर रैंक है। यह कर्नल के ठीक ऊपर और मेजर जनरल के नीचे होता है।