फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American arrested for threatening of woman on internet

इंटरनेट पर बिटकॉइन के बदले महिला की हत्या की सुपारी देने वाला भारतीय मूल का अमेरिकी गिरफ्तार

Thu, 24 Dec 2020 03:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Dec 2020 03:58 AM IST
विज्ञापन
Indian American arrested for threatening of woman on internet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : gettty

अमेरिका में एक भारतीय मूल के युवक को बिटकॉइन के लिए दूसरे लोगों को एक महिला से दुष्कर्म करने, उसकी हत्या करने और उसका सिर धड़ से अलग करने के लिए कहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पर महिला के साथ बहुत सारे सोशल मीडिया और ईमेल खाते बनाकर साइबरस्टॉकिंग (इंटरनेट पर पीछा और उत्पीड़न करने) करने का भी आरोप है।

विज्ञापन


मैरीलैंड जिला यूएस अटॉर्नी रॉबर्ट के हुर ने मंगलवार को बताया कि न्यूयॉर्क निवासी 19 वर्षीय डेसमंड बबलू सिंह को साइबरस्टॉकिंग, सुरक्षित कंप्यूटर को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने, पहचान चुराने, बम की झूठी धमकी का ईमेल भेजने और हत्या के लिए सुपारी देने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन



पीड़िता की तरफ से दर्ज कराई गई आपराधिक शिकायत के साथ मौजूद हलफनामे के हिसाब से फरवरी में सिंह ने उसे एक इंस्टाग्राम स्टोरी भेजी थी, जिसमें उसने पीड़िता के लिए अपने प्यार का इजहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता आरोपी युवक की बड़ी बहन की पूर्व सहपाठी है। उसने सिंह के रोमांटिक संदेश को खारिज करते हुए संबंध रखने से इंकार कर दिया और आगे कोई संपर्क नहीं करने के लिए भी कहा। इसके बावजूद सिंह ने अप्रैल से नवंबर तक 100 से ज्यादा अलग-अलग सोशल मीडिया खातों, इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन और फोन खातों के जरिये पीड़िता का उत्पीड़न किया।


इसमें उसे जान से मारने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने, हिंसात्मक यौन व्यवहार करने की धमकी देने के अलावा के साथ ही उस पर नस्लवादी टिप्पणियां भी की गईं। साथ ही अपने विभिन्न सोशल मीडिया खातों और बैंक खातों को हैकिंग के जरिये कब्जे में करते हुए उन पर अभद्र तस्वीरें लगाने व टिप्पणियां लिखने का भी आरोप पीड़िता ने आरोपी पर लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed