फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American Adoptive Father of Sherin Mathews Begins Life Sentence in Dallas

शेरीन मैथ्यूज को गोद लेने वाले भारतीय-अमेरिकी पिता की उम्रकैद की सजा शुरू

Fri, 26 Jul 2019 01:32 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Fri, 26 Jul 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Indian-American Adoptive Father of Sherin Mathews Begins Life Sentence in Dallas
शेरिन (फाइल फोटो) - फोटो : social media
तीन वर्षीय शेरीन मैथ्यूज को गोद लेने वाले भारतीय मूल के उसके पिता की डलास में उम्रकैद की सजा शुरू हो गई है। डलास काउंटी शेरिफ के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मैथ्यूज को सुबह करीब 12 बजकर 58 मिनट पर डलास काउंटी जेल से दूसरे जेल में ले जाया गया।
विज्ञापन

 
अंतरराष्ट्रीय जगत का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले इस मामले में तीन वर्षीय बच्ची साल 2017 में एक पुलिया के पास मृत पायी गई थी। उसे गोद लेने वाले पिता वेस्ले मैथ्यूज (39) ने 24 जून को शेरीन को चोट पहुंचाने का दोष स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन


15 दिनों तक एक बड़े पैमाने पर चले खोज के बाद शेरीन के बुरी तरह गल चुके शरीर को खोजा गया जिसके बाद शेरीन के पिता पर अमेरिकी राज्य टेक्सास में अधिकारियों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ले मैथ्यूज को 26 जून के शेरीन की मौत के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। मैथ्यूज ने इस मामले में एक और अपील दायर की ताकि नई सजा सुनाई जा सके। बचाव पक्ष के वकील ने अपील में दावा किया कि शेरीन के शरीर पर चोट लगने से पहले की चोट के प्रमाण मिले हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उन चोटों को मैथ्यूज से नहीं जोड़ा जा सकता है।

पिता ने सात अक्टूबर 2017 को शेरीन के लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद शेरीन का बुरी तरह से सड़ चुका शरीर 15 दिन बाद एक पुलिया के पास मिला।

अभियोजकों ने तर्क दिया कि मैथ्यूज ने अपना अपराध छिपाने की कोशिश की, जिससे यह पता लगाना असंभव हो गया कि शेरीन के साथ वास्तव में क्या हुआ क्योंकि उसका शरीर बुरी तरह गल चुका था।

शेरिन की दत्तक मां, सिनी मैथ्यूज पर भी बच्चे का शव पाए जाने के बाद आपराधिक आरोप लगाए गए थे, लेकिन बाद में डलास काउंटी के जिला अटॉर्नी ने कहा कि मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं होने के कारण इस मामले को खारिज कर दिया गया है।

मैथ्यूज और उनकी पत्नी सिनी मैथ्यूज ने 2016 में शेरिन को बिहार के नालंदा जिले के एक अनाथालय से गोद लिया था।

शेरिन की मौत ने भारत सरकार का ध्यान आकर्षित किया और तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मामले में गहरी दिलचस्पी ली और ह्यूस्टन में भारतीय मिशन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि भारतीय बच्चे को न्याय मिले। 


भारत ने शेरीन की मृत्यु के बाद वेस्ली और सिनी की भारत की प्रवासी नागरिकता (ओसीआई) आव्रजन स्थिति को रद्द कर दिया। सरकार ने शेरिन की दुखद मौत के बाद गोद लेने की प्रक्रिया को और कड़ा कर दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed