फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Ambassador Vikram Misri gave a sincere farewell to the driver of China

भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने चीन के ड्राइवर को दी भावपूर्ण विदाई

Sun, 01 Nov 2020 03:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 01 Nov 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
Indian Ambassador Vikram Misri gave a sincere farewell to the driver of China
विक्रम मिसरी (फाइल फोटो) - फोटो : twitter.com/VikramMisri

चीन से जारी तनाव के बीच भारत ने एक बार फिर सद्भावना और भाईचारे की मिसाल पेश की है। बीजिंग स्थित भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने दूतावास में लंबे समय से काम करने वाले चीन के ड्राइवर यू चांगजिंग को भावपूर्ण विदाई दी। बता दें कि यू विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित छह राजदूतों के ड्राइवर रहे हैं।

विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, राजदूत विक्रम मिसरी और श्रीमती डॉली मिसरी ने शनिवार सुबह बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में लंबे समय से काम कर रहे चीनी कर्मचारी यू चांगजिंग को विदाई दी।
विज्ञापन



दूतावास ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, वर्ष 1992 से यू दूतावास के लिए काम कर रहे हैं। वह एन मेनन राव, एस जयशंकर, अशोक कांथा, विजय गोखले, जी बंबावले और विक्रम मिसरी के ड्राइवर रहे हैं। दूतावास ने यू द्वारा दी गई सेवाओं के लिए न केवल उन्हें धन्यवाद दिया है बल्कि, उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed