फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Ambassador TS Tirumurti says in UN, India stopped efforts to reduce the focus on terrorism

संयुक्त राष्ट्र: यूएन में राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा- भारत ने आतंकवाद पर ध्यान कम करने की कोशिशें रोकीं

Fri, 30 Jul 2021 01:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 30 Jul 2021 01:57 AM IST
सार

  • भारत एक अगस्त को संयुक्त राष्ट्र की 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने के लिए तैयार
  • भारत अगले वर्ष दिसंबर में दोबारा सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा

विज्ञापन
Indian Ambassador TS Tirumurti says in UN, India stopped efforts to reduce the focus on terrorism
टीएस तिरुमूर्ति, भारतीय राजदूत, संयुक्त राष्ट्र महासभा - फोटो : ANI

विस्तार

यूएन में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत ने आतंकवाद से लड़ने और इस संकट पर ध्यान ‘कमजोर’ करने की कोशिशों को रोकने के लिए सुरक्षा परिषद के भीतर और बाहर लगातार जोर दिया है। बता दें कि भारत को अगले माह सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के दौरान आईएस पर महासचिव की रिपोर्ट से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित करने हैं।

विज्ञापन


यूएन में बोले तिरुमूर्ति, अगस्त में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के लिए हम तैयार
भारत एक अगस्त को संयुक्त राष्ट्र की 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालेगा और इसके लिए वह पूरी तरह तैयार है। यह सुरक्षा परिषद के गैर स्थायी सदस्य के तौर पर 2021-22 कार्यकाल में भारत की पहली अध्यक्षता है।
विज्ञापन


भारत अगले वर्ष दिसंबर में दोबारा सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा। तिरुमूर्ति ने कहा, भारत ने आतंकवाद से लड़ने कोशिशों को लगातार मजबूत करने की कोशिश की है। अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत समुद्री सुरक्षा, शांति रक्षा और आतंकवाद को रोकने जैसे विषयों पर ध्यान देगा तथा इन मुद्दों पर उच्च स्तरीय कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने इस साल फरवरी में सुरक्षा परिषद सम्मेलन में कहा था, दुनिया जानती है कि इन आतंकी गुटों का पाकिस्तानी पनाहगाहों में पोषण होता है। इन हिंसक हमलों से हमेशा शांति प्रक्रिया बाधित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed