{"_id":"5f4408968ebc3e3cc5438155","slug":"indian-ambassador-to-china-vikram-mistri-says-india-china-should-increase-mutual-understanding-based-on-fundamentals","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन बुनियादी सिद्धांतों के आधार पर आपसी समझ बढ़ाएं: विक्रम मिस्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-चीन बुनियादी सिद्धांतों के आधार पर आपसी समझ बढ़ाएं: विक्रम मिस्री
Tue, 25 Aug 2020 12:06 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पूर्वी लद्दाख में जारी तनातनी के बीच चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री का कहना है कि दोनों देशों को बुनियादी सिद्धांतों के आधार पर आपसी समझ को बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, बीजिंग में 22 अगस्त को भारतीय दूतावास ने शिंगुआ यूनिवर्सिटी के सहयोग से दूसरे चाइना-इंडिया राउंड टेबल का आयोजन किया। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने इस मौके पर मुख्य संबोधन दिया और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर हालिया घटनाक्रम को रेखांकित किया।
विज्ञापन
चीन के मेधावी शोध छात्रों से बातचीत में मिस्री ने दोनों देशों के बीच बुनियादी सिद्धांतों के आधार पर आपसी समझ बढ़ाने का आह्वान किया।