{"_id":"5f3ee8e18ebc3e4ae00fb4c6","slug":"indian-ambassador-taranjit-sandhu-says-to-students-in-america-that-there-is-no-need-to-scare-from-corona-virus-its-temporary-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना एक अस्थायी समस्या, छात्रों को इससे डरने या परेशान होने की जरूरत नहीं: तरनजीत संधू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना एक अस्थायी समस्या, छात्रों को इससे डरने या परेशान होने की जरूरत नहीं: तरनजीत संधू
Fri, 21 Aug 2020 02:49 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
तरणजीत सिंह संधू
- फोटो : Social Media
अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत संधू ने भारतीय छात्रों को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें कोरोना के कारण अकादमिक सत्रों में होने वाले नुकसान को लेकर जरा भी चिंता करने या घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कोरोना एक अस्थायी महामारी है, जो ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है।
विज्ञापन
संधू ने डिजिटल माध्यम से 50 से अधिक छात्रों को संबोधित किया और कहा कि परेशान होने की बजाय उन्हें इस तरह की स्थिति से और ज्यादा कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही आत्मनिर्भर, आधुनिक, संपन्न तथा खुशहाल भारत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
संधू ने आगे कहा, भारत और अमेरिका में अकादमिक सत्र के प्रति अनिश्चितता और शिक्षण के नए तौर-तरीके भारी भरकम लग सकते हैं। लेकिन पुरानी कहावत याद रखें कि कठिन समय की उम्र ज्यादा नहीं होती लेकिन लेकिन लोग रह जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह चुनौतियां अस्थायी हैं और इनसे डर कर हमें अपने सपनों को सच करने के प्रयास नहीं छोड़ने चाहिए। संधू ने कहा, हमारे पास सैकड़ों चुनौतियों का समाधान निकालने की क्षमता है। महामारी से मुकाबला करने में हमारे देश की दृढ़ता से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।