फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian ambassador stopped in Scotland Khalistan supporters have audacity Latest News Update

खालिस्तानियों का दुस्साहस: स्कॉटलैंड में गुरुद्वारा जा रहे भारतीय उच्चायुक्त को रोका, कार से उतरने नहीं दिया

Sat, 30 Sep 2023 08:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 30 Sep 2023 08:16 AM IST
सार

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को कुछ कट्टरपंथियों ने ग्लासगो गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया। बहस में पड़ने के बजाय भारतीय उच्चायुक्त ने वहां से चले जाने का फैसला किया। इस मुद्दे को ब्रिटेन के विदेश कार्यालय और पुलिस के समक्ष भी उठाया गया है।

विज्ञापन
Indian ambassador stopped in Scotland Khalistan supporters have audacity Latest News Update
खालिस्तान समर्थकों की कायराना हरकत। - फोटो : Social Media

विस्तार

स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त को रोके जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि खालिस्तान समर्थकों को ऐसा दुस्साहस किया है। ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी के साथ यह घटना घटी है। वे गुरुद्वारे जा रहे थे, तभी उन्हें कुछ खालिस्तान समर्थकों ने रोक लिया। वे अपनी कार से थे। जैसे ही उन्होंने कार से उतरने की कोशिश की, कुछ लोगों ने कार का दरवाजा पकड़ लिया और उन्हें उतरने तक नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे को ब्रिटेन के विदेश कार्यालय और पुलिस के समक्ष भी उठाया गया है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
इस बार ब्रिटेन में कट्टरपंथी खालिस्तानी समर्थकों ने सारी हदें पार कर दीं। खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को शुक्रवार को स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया। सूत्रों के मुताबिक, खालिस्तान समर्थकों को जानकारी लगी कि दोरईस्वामी ने अल्बर्ट ड्राइव पर ग्लासगो गुरुद्वारा की गुरुद्वारा समिति के साथ एक बैठक करने वाले थे। जब वे यहा पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। मौके पर हल्की नोकझोंक भी हुई। मौके की नजाकत को समझते हुए उच्चायुक्त वहां से निकल गए।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कही यह बात
मामले में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। कोई भी धर्म या समुदाय गुरुद्वारा आ सकता है। हम वह धर्म नहीं हैं जो हिंसा में विश्वास करते हैं, बल्कि हम उनमें से हैं जो मानवता के रक्षक हैं। सिख रक्षक हैं। पीएम मोदी ने हमारे समुदाय के काम की सराहना की है। दुनिया में हर जगह सिखों का प्रतिनिधित्व है। दुनिया में सिखों के लिए सबसे सुरक्षित जगह भारत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में ऐसी घटना पहली बार नहीं
बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर सर्रे में गुरुद्वारे का अध्यक्ष था। निज्जर की हत्या के बाद खालिस्तानी समर्थक उपद्रव मचा रहे हैं। ब्रिटेन में पहले भी खालिस्तानी समर्थक ऐसा बर्ताव कर चुके हैं। इसी साल मार्च को राजधानी लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग पर भी हमला किया गया था।


भारत-कनाडा के रिश्तों में आई खटास
कुछ महीने पहले ही खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सरे स्थित एक गुरुद्वारे के पार्किंग के पास दो नकाबपोश बंदूकधारियों ने निज्जर को गोली मार दी थी। उसकी हत्या के बाद कनाडा, लंदन और अमेरिका सहित कई जगहों पर खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। भारत ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed