फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Ambassador Naveen Srivastava met interim Prime Minister Sushila Karki, PM Modi will talk tomorrow

Nepal: भारतीय राजदूत ने अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से की मुलाकात, कल पीएम मोदी करेंगे बात

Wed, 17 Sep 2025 01:41 AM IST
शिव शुक्ला अतुल मिश्र, काठमांडू
अतुल मिश्र, काठमांडू Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 17 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Indian Ambassador Naveen Srivastava met interim Prime Minister Sushila Karki, PM Modi will talk tomorrow
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की - फोटो : पीटीआई

नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से शिष्टाचार भेंट की और बताया कि 18 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे टेलीफोन पर बात करेंगे। कार्की और नवीन श्रीवास्तव की मुलाकात सिंह दरबार स्थित प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय में हुई। राजदूत श्रीवास्तव ने कार्की को पीएम मोदी का बधाई संदेश भी सौंपा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री सचिवालय के मुताबिक, बातचीत के दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय हितों और आपसी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री कार्की ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार का मुख्य कार्य चुनाव कराना है और इसके लिए भारत से सहयोग की अपेक्षा भी जताई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कार्की को भेजे संदेश में मोदी ने नेपाल भारत के मैत्रीपूर्ण और सहयोगात्मक रिश्तों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। श्रीवास्तव ने भरोसा दिलाया कि एक अच्छे पड़ोसी के नाते भारत नेपाल की को सहयोग करता रहेगा।
विज्ञापन


पशुपतिनाथ में फिर लौटी रौनक, चार दिन श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे थे द्वार
दुनियाभर के दो अरब से अधिक सनातन धर्मावलंबियों की आस्था और श्रद्धा के केंद्र पशुपतिनाथ मंदिर में एक बार फिर रौनक लौट आई है। जेन-जी आंदोलन के कारण 9 सितंबर की रात से मंदिर में केवल आंतरिक पूजा-अर्चना जारी थी लेकिन आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक थी। चार दिन रोक के बाद रविवार को मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपति क्षेत्र विकास कोष के कार्यवाहक सदस्य सचिव सुभाषचंद्र जोशी ने कहा, रविवार सुबह से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का प्रवेश द्वार खोला गया और सोमवार से विशेष पूजा शुरू हो गई। हवाई यात्रा सामान्य होने के बाद भारत सहित कंबोडिया, थाईलैंड, म्यांमार जैसे देशों से भी श्रद्धालु पहले की तरह दर्शन के लिए आने लगे हैं। हालांकि,आंदोलन के दौरान मंदिर या अन्य धार्मिक संरचनाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था लेकिन गौशाला धर्मशाला के पास स्थित पशुपति क्षेत्र विकास कोष का सरकारी कार्यालय और वहां खड़े कुछ वाहन आगजनी की चपेट में आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed