फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Ambassador Kwatra meets top US leaders to discuss strengthening of bilateral partnership news updates

US: भारतीय राजदूत क्वात्रा ने कई अमेरिकी सांसदों से की मुलाकात, द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत बनाने पर दिया जोर

Thu, 14 Nov 2024 12:13 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 14 Nov 2024 12:13 PM IST
सार

विनय मोहन क्वात्रा ने इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष रो खन्ना से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Indian Ambassador Kwatra meets top US leaders to discuss strengthening of bilateral partnership news updates
अमेरिकी राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने सांसदों से मुलाकात की - फोटो : अमेरिकी राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने सांसदों से मुलाकात की

विस्तार

भारत के अमेरिकी राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने हाल ही में कई अमेरिका के नेताओं से मुलाकात की। साथ ही, दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

विज्ञापन


इन सांसदों से की मुलाकात
क्वात्रा ने सांसद डेबोरा रॉस, सांसद एंडी बैर, रिक मैककॉर्मिक और भारतीय मूल के सांसद अमी बेरा, रो खन्ना, श्री थानेदार और राजा कृष्णमूर्ति से मुलाकात की। अमी बेरा के साथ भारतीय राजदूत ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका साझेदारी को गहरा करने और पारस्परिक हित के वैश्विक विकास पर चर्चा की। बता दें, बेरा अमेरिकी सदन में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले भारतीय अमेरिकी सदस्यों में से एक हैं।
विज्ञापन


रो खन्ना से मिले क्वात्रा
विनय मोहन क्वात्रा ने इसके अलावा इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष रो खन्ना से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'हाउस इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष से मिलकर बहुत खुशी हुई। व्यापक वैश्विक तथा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर चर्चा हुई। भारत-अमेरिका मैत्री को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका और समर्थन की सराहना करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों का भी जताया आभार
इसके अलावा,  उन्होंने इंडिया कॉकस के उपाध्यक्ष एंडी बैर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की। वहीं, सांसद कृष्णमूर्ति ने क्वात्रा के साथ हुई मुलाकात को सुखद बताया। श्री थानेदार ने भारतीय राजदूत का स्वागत किया और उनके साथ काम करने की उम्मीद व्यक्त की। इस पर क्वात्रा ने उन्हें धन्यवाद दिया।


भारत के राजदूत क्वात्रा ने डेबोरा रॉस और रिच मैककॉर्मिक से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने पर चर्चा की। बता दें, विनय मोहन क्वात्रा को जुलाई में अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था। क्वात्रा के पास लगभग 32 वर्षों का अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed