फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India US Trade Deal Talks continue Jitin Prasada met banking finance and corporate officers in america

Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच बातचीत जारी, जितिन प्रसाद ने बैंकिंग, वित्त और कॉरपोरेट अफसरों से की चर्चा

Sun, 27 Apr 2025 03:08 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 27 Apr 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
India US Trade Deal Talks continue Jitin Prasada met banking finance and corporate officers in america
जितिन प्रसाद - फोटो : एएनआई

भारत के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद अमेरिका दौरे पर हैं। दोनों देशों के रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा है कि भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर निरंतर बातचीत और संवाद जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका पहल चरण पर इस साल अक्तूबर तक शुरू हो जाएगा। प्रसाद ने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास के एक संवाद सत्र में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को संबंधित करते हुए ये टिप्पणियां की। प्रसाद ने कहा कि दोनों देशों में बहुत अच्छे संबंध हैं और दोनों देशों के बीच लगातार संवाद और संचार होता रहता है।

विज्ञापन


सितंबर तक सामने आ जाएगा नीतियों का पहला हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय की भी जिम्मेवारी संभाल रहे प्रसाद ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई पिछली चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार समझौते की औपचारिकताएं तथा तौर-तरीके तय कर लिए गए हैं। सितंबर तक, आप हमारे कार्यक्रम और नीतियों का पहला हिस्सा देखेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UN में भारत का डंका: दुनिया के लिए आदर्श मॉडल बना भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, यूएन ने सराहा
विज्ञापन
विज्ञापन


जितिन प्रसाद ने अमेरिकी बैंकिंग, वित्त और कॉरपोरेट अफसरों से चर्चा 
कार्यक्रम की शुरुआत में पहलगाम आतंकी हमले के पंड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने भारतवंशियों, बैंकिंग, वित्त और कॉरपोरेट क्षेत्र के वरिष्ठ अफसरों के साथ-साथ छात्रों को दो देशों का पुल बताया। उन्होंने इंडस्ट्री के अलग-अलग अधिकारियों के साथ भी विस्तार से बातचीत की।

ये भी पढ़ें- Samwad 2025: 'जो गड़बड़ करेगा कार्रवाई होगी', ईडी-सीबीआई के गलत इस्तेमाल के आरोपों पर जितिन प्रसाद की दो टूक

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed