Samwad 2025: 'जो गड़बड़ करेगा कार्रवाई होगी', ईडी-सीबीआई के गलत इस्तेमाल के आरोपों पर जितिन प्रसाद की दो टूक
Samwad 2025: विपक्ष की ओर से ईडी और सीबीआई के गलत प्रयोग की अलोचनाओं पर बोलते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है। उनके पास देश के लिए कोई पॉलिसी नहीं है। मोदी सरकार ने जो काम किए हैं वे सबके सामने हैं। अगर यह विपक्ष को नहीं दिखता है, तो यह उनकी परेशानी है। जहां तक ईडी और सीबीआई कर्रवाई की बात है, तो सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। जो गड़बड़ करेगा कार्रवाई होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने आगे क्या कहा, आइए जानते हैं।
विस्तार
ईडी-सीबाआई के गलत इस्तेमाल के आरोपों पर बोले जितिन प्रसाद- विपक्ष मुद्दाविहीन
विपक्ष की ओर से ईडी और सीबीआई के गलत प्रयोग की अलोचनाओं पर बोलते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है। उनके पास देश के लिए कोई पॉलिसी नहीं है। मोदी और योगी सरकार ने जो काम किए हैं वे सबके सामने हैं। एयरपोर्ट बने हैं। हाइवे बने हैं। उत्तर प्रदेश का पूरे विश्वभर में पहचान बनी है। यह किसी से छिपा तो नहीं है। अब अगर विपक्ष इसपर कुछ नहीं कर पा रही है तो यह विपक्ष की हताशा है।
कानून और एजेंसियां अपने मुताबिक काम करतीं हैं: जितिन प्रसाद
ईडी-सीबीआई के गलत इस्तेमाल पर जितिन प्रसाद ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। कानून और एजेंसियां अपने मुताबिक काम करतीं हैं। जो गड़बड़ करेगा उस पर कार्रवाई होगी। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। कोई भी बख्शा नहीं जाता है और यह सबके समान चीज है। जितिन प्रसाद ने कहा कि विपक्ष क्या कह रहा है, इस पर मैं नहीं जाना चाहता हूं। मैं तो देश की जनता को बताना चाहता हूं कि जो कार्य हो रहे हैं, भारत की गरिमा, भारत की प्रतिष्ठा, भारत के काम, भारत का डंका जो बज रहा है विश्व भर में वह सबके सामने है।