{"_id":"613d09ba95e56b69ed02a841","slug":"india-us-to-launch-climate-action-and-financial-mobilization-dialogue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहम दौरा : आज से 14 सितंबर तक भारत की यात्रा पर जॉन केरी, करेंगे जलवायु कार्रवाई पर बातचीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अहम दौरा : आज से 14 सितंबर तक भारत की यात्रा पर जॉन केरी, करेंगे जलवायु कार्रवाई पर बातचीत
Sun, 12 Sep 2021 01:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:26 AM IST
सार
बाइडन के विशेष दूत जॉन केरी अपने भारत दौरे पर वैश्विक जलवायु महत्वाकांक्षा को बढ़ाने और भारत के स्वच्छ ऊर्जा कार्यक्रम को गति देने की कोशिशों पर भारत सरकार व निजी क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
जॉन केरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलवायु संकट से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी भारतीय समकक्षों से बातचीत के लिए 12 से 14 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि केरी अपनी यात्रा के दौरान अमेरिका और भारत जलवायु कार्रवाई एवं वित्तीय संग्रहण संवाद (सीएएफएमडी) शुरू करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि यह संवाद भारत-अमेरिकी एजेंडा 2030 साझेदारी के दो मुख्य बिंदुओं में से एक है जिसकी घोषणा जलवायु शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाडिन ने अप्रैल 2021 में की थी।
विज्ञापन
केरी जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र रूपरेखा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) में 26वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी-26) के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र द्विपक्षीय और बहुपक्षीय जलवायु प्रयासों को मजबूत करेंगे। यह सम्मेलन ब्रिटेन के ग्लास्गो में 31 अक्टूबर से 12 नवंबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन