फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India US Ties trade agreement will be reached soon Donald Trump's tariff dispute News In Hindi

India US Ties: टैरिफ जंग के बीच भारत के लिए अमेरिका से आ रहे अच्छे संकेत, ट्रंप के बयान के बाद और बढ़ी उम्मीद

Wed, 30 Apr 2025 08:48 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 08:48 AM IST
सार

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वार्ता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि भारत के साथ व्यापार वार्ता बहुत अच्छी चल रही है और जल्द ही दोनों देशों के बीच एक बड़ा व्यापार समझौता हो सकता है।

विज्ञापन
India US Ties trade agreement will be reached soon Donald Trump's tariff dispute News In Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार वार्ता बहुत अच्छी चल रही है और जल्द ही दोनों देशों के बीच एक बड़ा व्यापार समझौता हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर जो 26% टैरिफ लगाया था, उस पर फिलहाल 90 दिनों की रोक लगाई गई है ताकि बातचीत का रास्ता खुला रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे लगता है हम भारत के साथ समझौता कर लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी यहां कुछ हफ्ते पहले आए थे और वे भी इस दिशा में इच्छुक हैं।
विज्ञापन


'अब सिर्फ भारत की मंजूरी का इंतजार'
वहीं इस व्यापार समझौते को लेकर अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने भी अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर एक समझौता तैयार हो चुका है और अब सिर्फ भारत की मंजूरी का इंतजार है। वहीं इस मामले में अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ डील करने के बहुत करीब है और जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- LoC: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के कबूलनामे को लेकर अमेरिका की किरकिरी, पत्रकार के सवाल पर दिया टालमटोल जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है प्रस्तावित समझौते में खास, समझिए
  
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर भारत अमेरिका को फॉरवर्ड मोस्ट फेवर्ड नेशन (FMFN) क्लॉज की पेशकश कर सकता है, जिससे अमेरिका को हमेशा सबसे अनुकूल टैरिफ शर्तें मिलेंगी। यह क्लॉज भारत ने अब तक बहुत कम देशों को दिया है। इसमें भारत ने कृषि क्षेत्र में कई रियायतें देने की बात कही है, जैसे मांस, मछली, फल और जूस जैसे उत्पादों पर शुल्क 30-100% से घटाकर 5% करना। इतना ही नहीं जानकारों की माने तो भारत लगभग 12,000 टैरिफ लाइनों में से 90% पर तुरंत रियायत देने को तैयार है। बाकी पर रियायतें धीरे-धीरे दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें:- US: विदेशी छात्रों की कानूनी मान्यता खत्म करेगा ट्रंप प्रशासन; अमेरिकी सरकार ने कोर्ट को बताई पूरी योजना

इन क्षेत्रों में ज्यादा टैरिफ की मांग
वहीं दूसरी तरफ इसके बदले भारत अमेरिका से कपड़ा, खिलौने, चमड़े के उत्पाद, गहने और ऑटो पार्ट्स जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों के लिए बेहतर टैरिफ शर्तें मांग रहा है। साथ ही, भारत ने फार्मास्यूटिकल्स और इंजीनियरिंग सामान के लिए अमेरिका से लंबी अवधि की प्रतिबद्धता भी मांगी है ताकि वह अमेरिका की सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बन सके। बता दें कि टैरिफ नीति को लेकर दोनों देशों के बीच 24 व्यापार क्षेत्रों में से 19 पर बातचीत तेजी से हो रही है, जबकि बाकी 5 क्षेत्रों जैसे सोयाबीन, मक्का और सैन्य उपकरण पर चर्चा का अगला चरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed