फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-US relationship strengthened with economic participation: Sringla

आर्थिक भागीदारी से मजबूत होगा भारत-अमेरिका का रिश्ता: श्रींगला

Sun, 21 Jul 2019 05:49 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 21 Jul 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
India-US relationship strengthened with economic participation: Sringla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रींगला ने कहा कि दोनों देशों के पास मजबूत आर्थिक भागीदारी और इसका लाभ उठाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका से कच्चा तेल आयात करने की तैयारी में है और दोनों देशों की कंपनियां रक्षा एवं विमानन क्षेत्रों में गठजोड़ कर रही हैं।

विज्ञापन


श्रींगला ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक साक्षात्कार में कहा, ‘अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और भारत अमेरिका का नौवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। दोनों देशों का एक-दूसरे के पास अच्छा-खासा निवेश है। न सिर्फ अमेरिका ने भारत में करीब 50 अरब डॉलर का निवेश किया है बल्कि हमने भी अमेरिका में करीब 20 अरब डॉलर का निवेश किया है।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की हाईटेक कंपनियों ने अमेरिका में 50 अरब डॉलर से अधिक का मूल्यवर्धन किया है और रोजगार के 1,75,000 अवसर सृजित किये हैं। उन्होंने कहा, ‘यह दोतरफा संबंध है और यह सिर्फ आगे ही बढ़ सकता है। यदि यह आगे बढ़ा तो इससे दोनों को लाभ होगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रींगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति विरोधाभासी नहीं है और एक-साथ इनका सह-अस्तित्व संभव है। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी वस्तुओं और सेवाओं का सृजन करते हैं जिनका अमेरिका इस्तेमाल कर सकता है। इसी तरह अमेरिका ऐसी वस्तुओं और सेवाओं का सृजन करता है जिनका इस्तेमाल हम कर सकते हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed