फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India US joint military exercise in Alaska in minus temperature all you need to know

भारत-अमेरिका: शून्य से भी कम तापमान में किया युद्धाभ्यास, भीषण ठंड में भी छुड़ाएंगे दुश्मन का पसीना

Fri, 29 Oct 2021 05:28 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 29 Oct 2021 05:28 PM IST
सार

अलास्का में हो रहे संयुक्त युद्ध अभ्यास के तहत भीषण ठंड के बीच भारत और अमेरिका की सेनाओं ने 48 घंटे के ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।

विज्ञापन
India US joint military exercise in Alaska in minus temperature all you need to know
अमेरिका-भारत - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच अलास्का में चल रहे संयुक्त युद्धाभ्यास का शुक्रवार को समापन हो गया। इसके अंतिम चरण में देनों देशों की सेनाओं ने 48 घंटों तक सात हजार फीट की ऊंचाई पर शून्य से भी कई डिग्री कम तापमान में दुश्मन पर अचानक हमला कर उसे तबाह करने का अभ्यास किया। दोनों देशों की सेनाओं के बीच इस युद्धाअभ्यास की शुरुआत 15 अक्तूबर को हुई थी।

विज्ञापन


इस अभ्यास के तहत 25 अक्तूबर की रात को भारतीय और अमेरिकी सैनिकों को चिनूक हेलिकॉप्टरों से पहाड़ पर घात लगाए दुश्मन से निपटने के लिए रवाना किया गया था। भीषण ठंड और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सैनिकों ने 48 घंटे तक चली इस कार्रवाई में दुश्मन की मोर्चाबंदी नष्ट कर उसे तबाह कर दिया। जानकारी के अनुसार इस दौरान तापमान माइनस 15 डिग्री पर था।
विज्ञापन


विवाद में उलझे चीन के लिए सख्त संदेश
पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ लंबे समय से सीमा विवाद में उलझे चीन के लिए यह संयुक्त अभ्यास सख्त संदेश की तरह है। जानकारों का कहना है कि इस तरह के अभ्यास पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना की क्षमता को बढ़ाने वाले हैं और किसी भी स्थिति में अचानक कार्रवाई का तुरंत जवाब देने में सक्षम बनाते हैं। पूर्वी लद्दाख में खराब मौसम अक्सर सेना के लिए चिंता का विषय बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed