फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India UK relations British Home Secretary James Cleverly work together for global peace

India-UK Ties: गृह मंत्री क्लेवरली बोले- बढ़ रही भारत की बौद्धिक ताकत; वैश्विक शांति के लिए साझा प्रयास जरूरी

Fri, 26 Jan 2024 09:07 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 26 Jan 2024 09:07 PM IST
सार

भारत और ब्रिटेन के रिश्तों पर गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा, दोनों बड़ी ताकतें हैं। ऐसे में साथ मिलकर प्रयास करने से दुनिया के दूसरे हिस्सों को संघर्ष से बचाने की कवायद की जा सकती है। हाउस ऑफ लॉर्ड्स में छठे वार्षिक यूके-भारत संसदीय लंच के दौरान उन्होंने भारत की बढ़ती बौद्धिक ताकत को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को वैश्विक शांति के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
India UK relations British Home Secretary James Cleverly work together for global peace
ब्रिटेन के गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली (फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत और ब्रिटेन को दुनिया की दो बड़ी और अहम ताकत बताते हुए गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा कि दोनों देशों को चुनौतियों से निपटने के लिए साझा प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि महामारियों से निपटने या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की बौद्धिक ताकत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने वित्तीय सेवाओं या टिकाऊ कृषि के अवसरों और जोखिमों से निपटने के प्रयासों पर भी बात की। क्लेवरली ने कहा कि ऐसे किसी भी क्षेत्र का अनुमान लगाना कठिन है, जिसमें  यूके और भारत के बीच समन्वय और सहयोग नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि दुनिया में अच्छाई कायम करने के लिए दोनों देशों के मिलकर एक ताकत के रूप में काम करना चाहिए।
विज्ञापन


22 साल के बाद भारतीय रक्षा मंत्री का ब्रिटेन दौरा
क्लेवरली ने रक्षा मंत्री राजनाथ के ब्रिटेन दौरे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दुनिया में अशांति के बीच राजनाथ का ब्रिटेन दौरा अहम है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और भारत की दीर्घकालिक साझेदारी से दुनिया में संघर्ष रोकने में मदद मिलेगी। शांति बरकरार रहे इसके लिए बारीकी से सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर समन्वय महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के सैन्य संबंध बहुत पुराने हैं। क्लेवरली ने कहा, ताकत के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन अहम है। उन्होंने कहा कि मूल्यों की रक्षा करने की इच्छा का प्रदर्शन करते हुए भारत और ब्रिटेन एक साथ काम कर सकते हैं। खास बात यह भी है कि 22 साल के बाद पहली बार कोई रक्षा मंत्री भारत से ब्रिटेन दौरे पर गया है।
विज्ञापन


भारत को वास्तविक रूप में देखने की अपील, एकजुट लोकतंत्र सबसे बेहतर
कार्यक्रम में मौजूद भारत के उप उच्चायुक्त सुजीत घोष ने कहा कि भारत न केवल अपने लिए बल्कि दुनिया के लोगों के लिए भी खास अवसर पैदा कर रहा है। भारत के उदय से ब्रिटेन को भी लाभ होगा। उन्होंने यूके में भारत के साथ संबंध रखने वाले लोगों से पुरानी सोच को त्यागने और भारत को वास्तविक रूप में देखने की अपील भी की। समारोह में इंडिया ग्लोबर फोरम के प्रमख और सीईओ मनोज लाडवा ने कहा, निकटतम भागीदार होने के बावजदू नजरिया अलग हो सकता है। उन्होंने कहा कि मतभेद कानून के शासन, विश्वास की स्वतंत्रता और मुक्त व्यापार समेत लोकतंत्र के मूलभूत मूल्यों के बारे में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के एकसाथ काम करने पर व्यवस्था सबसे अच्छी होती है। दोनों देशों को साझा प्रयास के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed