फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India to remain Sri Lanka's most reliable friend; offers modern defence equipment

India-SL: श्रीलंका को रक्षा उपकरण देने पर समझौता कर सकता है भारत, जानें रिश्तों पर क्या बोले उच्चायुक्त

Wed, 10 Apr 2024 10:26 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 10:26 PM IST
सार

भारत-श्रीलंका रक्षा सेमिनार को संबोधित करते हुए श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा भारत में स्वदेशी रूप से विकसित कई उन्नत उपकरण श्रीलंकाई सेना के लिए किफायती, व्यवहार्य और आधुनिक समाधान बन सकते हैं। भारत हमेशा श्रीलंका का पक्का दोस्त और भरोसेमंद भागीदार है और हमेशा रहेगा।

विज्ञापन
India to remain Sri Lanka's most reliable friend; offers modern defence equipment
भारत श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-श्रीलंका रक्षा सेमिनार को संबोधित करते हुए श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि अन्य क्षेत्रों की तरह, भारत और श्रीलंका सुरक्षा और रक्षा मामलों पर निकट सहयोग कर रहे हैं। भारत ने बुधवार को कहा कि वह श्रीलंका का सबसे पक्का दोस्त और भरोसेमंद भागीदार है और हमेशा रहेगा। भारत ने श्रीलंका जैसे करीबी दोस्त देशों को आधुनिक रक्षा उपकरण देने की इच्छा जाहिर की है। 
विज्ञापन


दोनों देशों के सुरक्षा मुद्दे आपस में जुड़े हुए- संतोष झा
संतोष झा ने कहा कि हमारे भौगोलिक स्थिति के कारण हमारी सुरक्षा आपस में जुड़ी हुई हैं। जब हम सुरक्षा की बात करते हैं, तो हमें यह याद रखना चाहिए कि पारंपरिक रूप से इससे जुड़े अर्थों की तुलना में इसने व्यापक अर्थ ले लिया है। रूस-यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा, स्वास्थ्य, भोजन और आर्थिक सुरक्षा भी शामिल हो गई है। 
विज्ञापन


हम हमेशा से श्रीलंका की मदद के लिए खड़े रहे- संतोष झा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष झा ने कहा कि भारत में स्वदेशी रूप से विकसित कई उन्नत उपकरण श्रीलंकाई सेना के लिए किफायती, व्यवहार्य और आधुनिक समाधान बन सकते हैं। आर्थिक उथल-पुथल के दौरान देश को दी गई चार अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की आर्थिक सहायता का जिक्र करते हुए कहा उन्होंने कहा कि कोविड महामारी और आर्थिक संकट के दौरान हाल के वर्षों में श्रीलंका को हमारा समर्थन, हमारे सबसे करीबी दोस्त और पड़ोसी के लिए हमारी जिम्मेदारी और दायित्व की भावना से प्रेरित था। जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तब हम अपने सभ्यतागत जुड़वां के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'आत्मनिर्भर भारत' के तहत रक्षा उद्योग ने बढ़ाई ताकत- संतोष झा
भारत-श्रीलंका रक्षा सेमिनार में श्रीलंका की रक्षा राज्य मंत्री प्रेमिता बंडारा तेनाकून, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेंद्र सिल्वा और वायुसेना और नौसेना के कमांडरों के अलावा श्रीलंकाई सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान संतोष झा ने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत भारतीय रक्षा उद्योग के भीतर खास क्षमता विकास निर्मित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed