{"_id":"63011833d179b13d2c47c1ee","slug":"india-strongly-condemns-attack-on-hayat-hotel-mogadishu-delivers-fresh-batch-of-medical-aid-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEA: विदेश मंत्रालय ने सोमालिया में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, अफगानिस्तान को पहुंचाई मानवीय मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
MEA: विदेश मंत्रालय ने सोमालिया में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, अफगानिस्तान को पहुंचाई मानवीय मदद
Sun, 21 Aug 2022 04:34 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल/मोगादिशु
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल/मोगादिशु
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 21 Aug 2022 04:34 PM IST
सार
भारत ने अपनी मानवीय मदद को जारी रखते हुए अफगानिस्तान को चिकित्सा सहायता की एक नई खेप की आपूर्ति की है। चिकित्सा मदद की खेप काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंपी गई।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने सोमालिया में हमले की निंदा की
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमालिया की राजधानी में होटल पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, भारत मोगादिशु में हयात होटल पर हमले की कड़ी निंदा करता है और आतंकवाद के इस कायराना कृत्य से पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। भारत सरकार, सोमालिया के लोगों के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में खड़ा है।
अफगानिस्तान को चिकित्सा सहायता की दसवीं खेप की आपूर्ति
उधर, शनिवार को भारत ने अपनी मानवीय मदद को जारी रखते हुए अफगानिस्तान को चिकित्सा सहायता की एक नई खेप की आपूर्ति की है। चिकित्सा मदद की खेप काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंपी गई।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा, आज भारत ने मानवीय सहायता के हिस्से के रूप में चिकित्सा मदद की दसवीं खेप की आपूर्ति की है। मंत्रालय ने कहा कि अफगान लोगों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई तत्काल अपील के मद्देनजर भारत ने अब तक दस बैचों में 32 टन टिकित्सा सहायता की आपूर्ति की है।
चिकित्सा सहायता में ये दवाएं शामिल
मंत्रालय के मुताबिक, आपूर्ति में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, टीबी रोधी दवाएं और कोविड-19 टीकों की पांच लाख खुराकें शामिल थीं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ये चिकित्सा खेप विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंदिरा गांधी बाल अस्पताल, काबुल को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
"India strongly condemns attack on Hayat Hotel in Mogadishu & expresses heartfelt condolences to victims & families of this cowardly act of terrorism. India stands with Govt & people of Somalia in their fight against terrorism," tweets MEA Spokesperson Arindam Bagchi
विज्ञापन
(File pic) pic.twitter.com/2y97ahBw1C — ANI (@ANI) August 20, 2022