{"_id":"65e7be9922230d8d4f0d8b14","slug":"india-slams-pakistan-for-raising-kashmir-issue-at-unhrc-says-misusing-oic-platform-for-motivated-agenda-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNHRC: भारत ने पाकिस्तान को फिर लिया आड़े हाथ, कहा- ओआईसी के मंच का दुरुपयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNHRC: भारत ने पाकिस्तान को फिर लिया आड़े हाथ, कहा- ओआईसी के मंच का दुरुपयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
Wed, 06 Mar 2024 06:23 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 06 Mar 2024 06:23 AM IST
सार
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में अवर सचिव जगप्रीत कौर ने यूएनएचआरसी के 55वें नियमित सत्र में सामान्य बहस में देश के जवाब देने के अधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
Jagpreet Kaur
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। पाकिस्तान के इस बर्ताव की आलोचना करते हुए भारत ने कहा कि उसे अपने बेहद खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। भारत ने कहा कि पाकिस्तान की वैश्विक पहचान ‘दुनिया की आतंकवाद फैक्टरी’ के रूप में बन गई है।
विज्ञापन
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में अवर सचिव जगप्रीत कौर ने यूएनएचआरसी के 55वें नियमित सत्र में सामान्य बहस में देश के जवाब देने के अधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले पाकिस्तान ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की ओर से बोलते हुए जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था। कौर ने कहा, पाकिस्तान के पास कुछ भी रचनात्मक नहीं है।
विज्ञापन
आत्मनिरीक्षण का आग्रह
भारत की तरफ से जगप्रीत कौर ने कहा, हम ऐसी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देकर इनको बढ़ावा देना नहीं चाहते और केवल उस प्रतिनिधिमंडल से अपने स्वयं के बेहद खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड और दुनिया की आतंकवाद फैक्टरी के रूप में उनकी वैश्विक पहचान पर फिर से इस मंच का सहारा ले रहे हैं। कौर ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से आत्मनिरीक्षण करने का आग्रह किया।
विज्ञापन