{"_id":"6afa68b707061624f0096a67","slug":"india-signs-us-led-declaration-pax-silica-to-safeguard-ai-supply-chains-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन पर निर्भरता घटाने की तैयारी: भारत ने अमेरिका के साथ किया अहम समझौता, एआई सप्लाई चेन की सुरक्षा पर जोर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन पर निर्भरता घटाने की तैयारी: भारत ने अमेरिका के साथ किया अहम समझौता, एआई सप्लाई चेन की सुरक्षा पर जोर
Mon, 16 Nov 2026 07:51 AM IST
अमन मौर्या
एएनआई, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका
एएनआई, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका
Published by: अमन मौर्या
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:51 AM IST
सार
भारत ने अमेरिका और अन्य देशों के साथ मिलकर 'सैन फ्रांसिस्को डिक्लेरेशन ऑन द सिक्योर फाउंडेशंस ऑफ एंड्योरिंग प्रॉस्पेरिटी' पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य चीन से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एआई और महत्वपूर्ण तकनीकों की सप्लाई चेन को सुरक्षित करना है। यह अमेरिका की 'पैक्स सिलिका' पहल का हिस्सा है।
विज्ञापन
भारत और अमेरिका के बीच पैक्स सिलिका घोषणापत्र
- फोटो : एक्स
विस्तार
भारत ने अमेरिका और कई अन्य देशों के साथ मिलकर 'सैन फ्रांसिस्को डिक्लेरेशन ऑन द सिक्योर फाउंडेशंस ऑफ एंड्योरिंग प्रॉस्पेरिटी' पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य चीन के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच महत्वपूर्ण तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की सप्लाई चेन को सुरक्षित करना है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहल एआई से जुड़ी तकनीकों और उनके बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है।
अमेरिका के आर्थिक मामलों के अंडर-सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जैकब हेलबर्ग ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि भारत के साथ दक्षिण कोरिया, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी इस घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं, जर्मनी, स्वीडन, नीदरलैंड और यूरोपीय आयोग के अगले सप्ताह इस पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद जताई गई है।
इस समझौते पर अमेरिका के अलावा जापान, ऑस्ट्रेलिया, इजरायल और ब्रिटेन समेत उसके सहयोगी देशों ने भी हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत महत्वपूर्ण तकनीकों और एआई को संचालित करने वाली सप्लाई चेन की एक साझा सूची तैयार की जाएगी, जिन्हें अधिक सुरक्षा की जरूरत है।
विज्ञापन
क्या है अमेरिका की पैक्स सिलिका पहल?
यह समझौता अमेरिका के नेतृत्व वाली 'पैक्स सिलिका' पहल का हिस्सा है। इसका मकसद एआई से जुड़ी सप्लाई चेन को मजबूत और सुरक्षित करना है। इसमें सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्र शामिल हैं। चीन से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और आर्थिक दबाव के बीच अमेरिका और उसके सहयोगी देश इन क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाना चाहते हैं।
समझौते के महत्व को समझाते हुए जैकब हेलबर्ग ने कहा कि एआई की सप्लाई चेन कई देशों में फैली हुई है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा, 'चिप डिजाइन करने का ज्ञान, उसे बनाने वाली मशीन और उसे भेजने वाला बंदरगाह, ये सभी अलग-अलग देशों में हो सकते हैं।'
कब शुरू हुई थी पहल?
पैक्स सिलिका की शुरुआत दिसंबर 2025 में जैकब हेलबर्ग ने की थी। यह अमेरिकी विदेश विभाग की प्रमुख पहल है, जिसका फोकस एआई और सप्लाई चेन की सुरक्षा पर है। इसके तहत साझेदार देशों के बीच महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा संसाधनों, उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर और एआई के बुनियादी ढांचे को लेकर सहयोग विकसित करना है।
इस पहल का दायरा 2026 के शिखर सम्मेलन में और बढ़ा। अर्जेंटीना, चिली, कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, यूरोपीय संघ, जर्मनी, ग्रीस, कजाखस्तान, नीदरलैंड और पनामा भी पैक्स सिलिका घोषणा में शामिल हुए। इन देशों के जुड़ने से घोषणा पर हस्ताक्षर करने वाले देशों और संगठनों की संख्या बढ़कर 24 हो गई। इनमें ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, भारत, इजरायल, जापान, नॉर्वे, कतर, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्वीडन, फिलीपींस, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन शामिल हैं।