फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India showed its capability to world by unfurling tricolour on Moon PM Modi to Indian diaspora in Greece

PM Modi: 'चांद पर तिरंगा फहरा भारत ने दुनिया को दिखाई अपनी क्षमता', एथेंस में प्रवासी भारतीयों से बोले पीएम

Sat, 26 Aug 2023 01:44 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 26 Aug 2023 01:44 AM IST
सार

प्रवासी भारतीयों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल और सड़क बनकर तैयार हो गया है। विश्व बैंक और भारतीय मुद्रा कोष भारतीय अर्थव्यवस्था की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
India showed its capability to world by unfurling tricolour on Moon PM Modi to Indian diaspora in Greece
PM Modi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रीस की राजधानी एथेंस में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहरा कर दुनिया को अपनी क्षमता दिखाई है। उन्होंने कहा कि भारत का विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार वैश्विक स्तर पर लहर पैदा कर रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले नौ साल में विकास के कई काम किए हैं। उनके समय में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में जितना निवेश हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत में 25 लाख किलोमीटर लंबी ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई गई है, जो पृथ्वी से चंद्रमा के बीच की दूरी से छह गुना से भी ज्यादा है। भारत ने रिकॉर्ड समय में 700 जिलों में स्वदेशी 5जी तकनीक सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रवासी भारतीयों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल और सड़क बनकर तैयार हो गया है। सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम और दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति भी इस दौरान बनकर तैयार हुई है। विश्व बैंक और भारतीय मुद्रा कोष भारतीय अर्थव्यवस्था की सराहना कर रहे हैं। बड़ी कंपनियों के बीच भारत में निवेश करने की होड़ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी निवेश के लिए भारत द्वार खुले
प्रधानमंत्री मोदी ने एथेंस में एक बिजनेस लंच में भारत और ग्रीस के व्यापार प्रतिनिधिमंडलों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में सकारात्मक गति आई है और व्यापारियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेश के लिए भारत के दरवाजे हमेशा खुले हैं। रक्षा क्षेत्र को भी खोल दिया गया है। सह-विकास और सह-उत्पाद के लिए अपार संभावनाएं हैं। कारोबार करने को परिस्थितियों को भी सुगम बनाया गया है।

नामचीन हस्तियों से मुलाकात की
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पीएम मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों से मुलाकात की और भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। पीएम ने जिन लोगों के साथ बातचीत हुई उनमें एथेंस विश्वविद्यालय में भारतविद् और संस्कृत व हिंदी के प्रोफेसर दिमित्रियोस वासिलियाडिस और सामाजिक धर्मशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. अपोस्टोलोस माइकेलिडिस शामिल थे। प्रधानमंत्री की एथेंस में इस्कान के प्रमुख गुरु दयानिधि दास से मुलाकात हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने इस्कान प्रमुख से भारत में 2019 में हुई मुलाकात को याद किया।


भारत के साथ संबंध बढ़ाकर खुश: ग्रीक पीएम
ग्रीक पीएम किरियाकोस ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा, आज इस ग्रह का सबसे अधिक आबादी वाला सबसे बड़ा लोकतंत्र पृथ्वी के पहले लोकतंत्र के यहां आया है। ग्रीस को भारत के साथ अपने संबंधों को बढ़ाकर रणनीतिक स्तर पर ले जाने में बहुत खुशी है। किरियाकोस ने कहा, भारत-ग्रीस, खासकर यूक्रेन में अंतरराष्ट्रीय उथल-पुथल और विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। ये ऐसी घटनाएं हैं जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पालन जरूरी बना देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed