फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India should raise voice of peace, condemn Putin for attacking Ukraine, US lawmakers group calls on India

भारत उठाए शांति की आवाज : यूक्रेन पर हमले के लिए पुतिन की करें निंदा, अमेरिकी सांसदों के समूह का आह्वान

Fri, 18 Mar 2022 08:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 18 Mar 2022 08:09 AM IST
सार

दो दिनों में यह दूसरी बार है जब अमेरिकी सांसदों ने भारत से यूक्रेन के खिलाफ सैन्य हमले को लेकर रूस की निंदा करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
India should raise voice of peace, condemn Putin for attacking Ukraine, US lawmakers group calls on India
रूस-यूक्रेन युद्ध। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने भारत से आह्वान किया है कि वह यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ आवाज उठाए। इन सांसदों ने यूक्रेन में शांति के लिए पहल करने के अनुरोध के साथ यह भी कहा कि भारत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध करे। अमेरिकी सांसद जो विल्सन और भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना के नेतृत्व में सांसदों ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू से इस मामले पर चर्चा की।

विज्ञापन


खन्ना ने संधू के साथ चर्चा में विल्सन के शामिल होने की सराहना की। उन्होंने भारत से यूक्रेन में नागरिकों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, '
विज्ञापन

दोनों दलों के भारत के मित्र उससे शांति के लिए अपने प्रभाव का उपयोग करने का आग्रह कर रहे हैं। सांसद विल्सन ने ट्वीट किया, 'यह महत्वपूर्ण है कि विश्व के नेता यूक्रेन में पुतिन द्वारा किए जा रहे अत्याचारों की निंदा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों में यह दूसरी बार है जब अमेरिकी सांसदों ने भारत से यूक्रेन के खिलाफ सैन्य हमले को लेकर रूस की निंदा करने का आग्रह किया है। एक दिन पहले, दो अमेरिकी सांसदों टेड डब्ल्यू लियू और टॉम मालिनोवस्की ने भारत से आग्रह किया था कि वह रूस की निंदा करे। इन सांसदों ने संधु को लिखे पत्र में कहा था कि हम रूस के साथ भारत की मित्रता को समझते हैं, लेकिन 2 मार्च को संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान के वक्त भारत के गैर हाजिर रहने से निराश हैं। 


रूस से तेल खरीदी की आलोचना
इस हफ्ते की शुरुआत में भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी अमी बेरा ने भी संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ मतदान के वक्त भारत के अनपस्थित रहने पर निराशा व्यक्त की थी। बेरा ने कहा कि इससे भी बदतर यह है कि भारत अब अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को किनारे करते हुए रूस से घटी दरों से कथित तौर पर तेल खरीद रहा है। यह पुतिन को एक तरह के जीवनदान जैसा है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों के कारण रूस की अर्थव्यवस्था बुरी तरह जूझ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed