फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India send invitation to pakistan foreign minister bilawal bhutto chief justice for sco meeting pm modi

Invitation: PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले बिलावल को भारत आने का न्योता! PAK मीडिया ने किया दावा

Tue, 24 Jan 2023 02:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 24 Jan 2023 02:02 PM IST
सार

भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री और मुख्य न्यायाधीश को भी बैठकों में शामिल होने का न्योता दिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री और मुख्य न्यायाधीश खुद इस बैठक में शामिल होते हैं या नहीं।

विज्ञापन
India send invitation to pakistan foreign minister bilawal bhutto chief justice for sco meeting pm modi
Pakistan- Bilawal Bhutto and Shahbaz Sharif - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान इन दिनों अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी तरह  फंसा हुआ है। पड़ोसी देश में हालात इतने खराब हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बीते दिनों भारत के साथ बातचीत की पेशकश की थी। हालांकि भारत ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के हवाले से खबर आई है कि भारत ने शंघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अत्ता बंदियाल को निमंत्रण दिया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया की यह रिपोर्ट सही है तो भारत की तरफ से यह न्योता ऐसे समय भेजा गया है, जब बीते माह ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके  चलते बिलावल भुट्टो जरदारी को अपने देश में ही आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। दरअसल संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को पालने-पोसने का आरोप लगाया था। जिसके जवाब में बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी पर विवादित बयानबाजी की थी।
विज्ञापन


बता दें कि शंघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) एक ताकतवर क्षेत्रीय फोरम है, जिसके सदस्यों में रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान और ईरान के साथ ही मध्य एशिया के देश शामिल हैं। एससीओ की अध्यक्षता फिलहाल भारत के पास है और भारत की अध्यक्षता में इस साल एससीओ की बैठकें होनी हैं। इनमें एससीओ के सदस्य देशों के मुख्य न्यायाधीशों और विदेश मंत्रियों की बैठकें शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री और मुख्य न्यायाधीश को भी बैठकों में शामिल होने का न्योता दिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री और मुख्य न्यायाधीश खुद इस बैठक में शामिल होते हैं या फिर अपने प्रतिनिधियों को इन बैठकों में शामिल होने के लिए भेजते हैं। वैसे पाकिस्तान जिस तरह से भारत के साथ बातचीत के लिए उतावला है, उसे देखते हुए संभव है कि पाकिस्तान इतने बड़े मौके को चूकना नहीं चाहेगा। यदि पाकिस्तान के विदेश मंत्री भारत का दौरा करते हैं तो यह कई सालों के बाद पाकिस्तान के किसी उच्च स्तरीय नेता का दौरा होगा। इससे दोनों देशों के रिश्तों में थोड़ी बर्फ पिघलने की उम्मीद जरूर बंध सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed