फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India says United Nation peace missions should not last for eternity

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों को अनंतकाल तक नहीं चलना चाहिए : भारत

Thu, 18 Feb 2021 02:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 18 Feb 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
India says United Nation peace missions should not last for eternity
United Nation-India

भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों को अनंतकाल तक नहीं चलना चाहिए। इन अभियानों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की रणनीति बनाने की तत्काल जरूरत है ताकि वे राजनीतिक हितों को बढ़ावा देने का जरिया न बन जाएं। बता दें कि भारत उन देशों में शुमार है जिसके सबसे ज्यादा जवान शांति अभियानों में शामिल होते हैं।

विज्ञापन


शांति अभियानों पर विशेष समिति पर आम बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि वर्तमान शांति अभियान बहुआयामी हैं और इनका मकसद सिर्फ शांति और सुरक्षा बनाए रखना नहीं बल्कि राजनीतिक प्रक्रिया में मदद देना, नागरिकों की रक्षा करना, लड़ाकों से हथियार डलवाना, चुनावों में सहायता करना, मानवाधिकारों की रक्षा करना और कानून के शासन को बहाल करना भी है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति बलों की तैनाती में भारत ने हमेशा नो नेशनल कैविएट पालिसी अपनाने का समर्थन किया है।
विज्ञापन


इराक चुनाव में निगरानी के आग्रह को भारत का समर्थन
भारत ने अक्तूबर में इराक के संसदीय चुनाव कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र से पर्यवेक्षण (निगरानी) के अनुरोध का पुरजोर समर्थन किया है। भारत के यूएन में स्थायी प्रतिनिधि तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत संप्रभुता का सम्मान करने वाली और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने वाली किसी भी पहल का अनुमोदन करता है। उन्होंने कहा कि इराक में चुनाव देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने का मौका होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed