फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India said in USSC network of terrorists across the borders affected the most children

सीमाओं के पार आतंकियों के फैले नेटवर्क से सबसे अधिक बच्चे हो रहे प्रभावित : भारत

Fri, 11 Sep 2020 02:06 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 11 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
India said in USSC network of terrorists across the borders affected the most children
आतंकवाद - फोटो : अमर उजाला

भारत ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से आतंकवाद के साजिशकर्ताओं के खिलाफ दृढ राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करने का आह्वान किया जोकि बाल अधिकारों का हनन करने के लिए जिम्मेदार हैं। साथ ही कहा कि आतंकियों ने अपने नेटवर्क का जाल सीमाओं के पार तक फैला लिया है जोकि शांति के लिए खतरा है और इससे सबसे अधिक प्रभावित बच्चे हो रहे हैं।

विज्ञापन

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ओर से 'बच्चे एवं सशस्त्र संघर्ष' पर आधारित एक खुली बहस के दौरान अपने बयान में कहा कि परिषद द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन और व्यक्ति बाल अधिकारों के हनन के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन



इसके मुताबिक, 'परिषद के बाल संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए आतंकवाद से मुकाबला करने की इसकी ऊर्जा को कार्रवाई में तब्दील करने की जरूरत है।' भारत ने कहा कि सदस्य राष्ट्रों को आतंकवाद के दोषियों और इनके सहयोगियों एवं प्रायोजकों के खिलाफ दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed