{"_id":"69fdaca6ff5021ea500efd72","slug":"india-s-new-envoy-to-china-presents-credentials-copy-to-chinese-foreign-ministry-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: भारत के नए राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने सौंपी साख पत्र की प्रति, दूतावास में आयोजित समारोह में की शिरकत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: भारत के नए राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने सौंपी साख पत्र की प्रति, दूतावास में आयोजित समारोह में की शिरकत
Fri, 08 May 2026 02:58 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, बीजिंग।
पीटीआई, बीजिंग।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 08 May 2026 02:58 PM IST
सार
भारत के नए राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय को अपने साख पत्र की प्रति सौंपी और दूतावास के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। वरिष्ठ राजनयिक दुरईस्वामी पहले ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
विक्रम दुरईस्वामी
- फोटो : एक्स/बीजिंग में भारतीय दूतावास
विस्तार
भारत के नए राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने चीन के सहायक विदेश मंत्री होंग लेई को अपने साख पत्र (क्रेडेंशियल्स) की एक प्रति सौंपी। दुरईस्वामी ने गुरुवार को भारतीय दूतावास में आयोजित एक समारोह में भी हिस्सा लिया, जो ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था।
भारतीय दूतावास ने क्या जानकारी दी?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में लिखा गया। राजदूत दुरईस्वामी ने बीजिंग में चीन के सहायक विदेश मंत्री और प्रोटोकॉल विभाग के महानिदेशक होंग लेई को अपने साख पत्रों की एक प्रति सौंपी।
दूतावास की पोस्ट में कहा गया कि सभी ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प को याद करते हुए उन्हें सलाम किया। साथ ही पहलगाम आतंकी हमले के निर्दोष पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई और आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ लड़ने का संकल्प दोहराया गया।
विक्रम दुरईस्वामी कौन हैं?
ये भी पढ़ें: अमेरिका: डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई
मंदारिन भाषा जानते हैं दुरईस्वामी
दुरईस्वामी मंदारिन भाषा जानते हैं और अपने करियर के शुरुआत में उन्होंने हांगकांग और बीजिंग स्थित भारतीय मिशनों में भी काम किया। उनकी यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब भारत और चीन अपने संबंधों को फिर से सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। 2020 में पूर्वी लद्दाख में हुए सैन्य झड़प के बाद ये संबंध काफी प्रभावित हुए थे। फिलहाल दोनों देश कई क्षेत्रों में संबंध सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसमें वीजा सेवा और सीधी उड़ानों की बहाली भी शामिल है।

Ambassador Vikram Doraiswami presented a copy of his credentials to Assistant Foreign Minister and Director-General of the Protocol Department of the Ministry of Foreign Affairs of the People's Republic of China, HE Hong Lei, in Beijing on 7 May 2026. pic.twitter.com/1Q2w3NEymC
विज्ञापन विज्ञापन— India in China (@EOIBeijing) May 7, 2026
दूतावास की पोस्ट में कहा गया कि सभी ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प को याद करते हुए उन्हें सलाम किया। साथ ही पहलगाम आतंकी हमले के निर्दोष पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई और आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ लड़ने का संकल्प दोहराया गया।
विक्रम दुरईस्वामी कौन हैं?
- विक्रम दुरईस्वामी भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1992 बैच के अधिकारी हैं।
- पिछले रविवार को जब वह बीजिंग पहुंचे, तो चीनी और भारत के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
- चीन में नियुक्ति से पहले वह ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत थे।
ये भी पढ़ें: अमेरिका: डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई
मंदारिन भाषा जानते हैं दुरईस्वामी
दुरईस्वामी मंदारिन भाषा जानते हैं और अपने करियर के शुरुआत में उन्होंने हांगकांग और बीजिंग स्थित भारतीय मिशनों में भी काम किया। उनकी यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब भारत और चीन अपने संबंधों को फिर से सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। 2020 में पूर्वी लद्दाख में हुए सैन्य झड़प के बाद ये संबंध काफी प्रभावित हुए थे। फिलहाल दोनों देश कई क्षेत्रों में संबंध सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसमें वीजा सेवा और सीधी उड़ानों की बहाली भी शामिल है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन