फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India's future will be decided by the dynamism of its young population', said Indian ambassador at a UN event

UN: 'युवा आबादी की गतिशीलता से ही तय होगा भारत का भविष्य', संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में बोले भारतीय राजदूत

Mon, 16 Dec 2024 05:27 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 05:27 AM IST
सार

पार्वथानेनी हरीश ने भारत के विकास के लिए यूवाओं की गतिशीलता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की विशाल युवा आबादी की गतिशीलता व योगदान देश के विकास, हरित ऊर्जा परिवर्तन व सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
India's future will be decided by the dynamism of its young population', said Indian ambassador at a UN event
यूएन में भारतीय राजदूत पार्वथानेनी हरीश - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि भारत की विशाल युवा आबादी की गतिशीलता व योगदान देश के विकास, हरित ऊर्जा परिवर्तन व सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण है। यूएन के वैश्विक संचार विभाग से संबद्ध गैर सरकारी संगठन 1एम1बी (वन मिलियन फॉर वन बिलियन) के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा, आप युवा ही भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि आपको देश के शासन का हिस्सा बनने के साथ-साथ हमारी विकास यात्रा में साथी के रूप में मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा को अपनाने व सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को 2030 तक हासिल करने के लिए भी आपको मिलकर काम करना होगा। इनमें से प्रत्येक कार्य में आपकी गतिशीलता और आपका योगदान महत्वपूर्ण है। हरीश ने वर्तमान चुनौतियों और अवसरों मे युवाओं की भूमिका को भी सराहा। 
विज्ञापन


युवाओं के साथ मजबूती से काम कर रहा है 1एम1बी
1एम1बी के संस्थापक मानव सुबोध ने कहा, हमारा कार्यक्रम एआई फॉर इंडिया 2047 भारत की प्रतिभा को उस वक्त प्रदर्शित करेगा, जब देश अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा। 1एम1बी युवाओं के साथ मजबूती से काम कर रहा है। ये युवा भारत व दुनिया के भविष्य को आकार देंगे। 1एम1बी की स्थापना 2014 में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त युवा केंद्रित संगठन है। इसका उद्देश्य 110 लाख युवा नेताओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे एक अरब लोगों के जीवन पर प्रभाव डाल सकें। सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी व नागरिक संस्थाओं के सदस्य भी शामिल हुए।


भारत बहुपक्षवाद के प्रति प्रतिबद्ध
हरीश ने भारत के युवाओं को परिवर्तन का वाहक करार दिया। उन्होंने शैक्षिक संस्थानों में युवाओं के महत्वपूर्ण नवाचारों व पहलों की भी सराहना की। भारतीय दूत ने इस बात पर जोर दिया कि भारत बहुपक्षवाद के प्रति प्रतिबद्ध है और आज की समस्याओं का यही एकमात्र समाधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed