फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-Russia Summit: PM Modi met cultural troupe in Moscow; announced opening of two new embassies in Russia

India-Russia Summit: मॉस्को में सांस्कृतिक मंडली से मिले पीएम मोदी; रूस में दो नए दूतावास खोलने का किया एलान

Tue, 09 Jul 2024 04:14 PM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: मेघा झा Updated Tue, 09 Jul 2024 04:14 PM IST
सार

मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए रूसी सांस्कृतिक मंडली ने कार्यक्रम प्रस्तुत की। कार्यक्रम के बाद प्रस्तुति देने वाली मंडली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की।

विज्ञापन
India-Russia Summit: PM Modi met cultural troupe in Moscow; announced opening of two new embassies in Russia
रूसी सांस्कृतिक मंडली के कलाकारों से बातचीत करते पीएम मोदी - फोटो : pti

विस्तार

मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए रूसी सांस्कृतिक मंडली ने कार्यक्रम प्रस्तुत की। कार्यक्रम के बाद प्रस्तुति देने वाली मंडली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की। उन्होंने इस दौरान बताया कि वे रूस में दो नए दूतावास भी खुलने जा रहे हैं। पीएम मोदी के स्वागत में कलाकारों ने भारतीय गानों पर प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को में आयोजित 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी। इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के लिए रूसी सांस्कृतिक मंडली ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंडली से बातचीत की।  उन्होंने कलाकारों से पूछा कि आप कितने सालों से नृत्य का अभ्यास कर रहे हैं? उनमें से कुछ 10 साल से और कुछ पिछले 30 सालों से कार्यक्रम का अभ्यास कर रहे हैं। पीएम मोदी ने उनसे उनकी भारत यात्रा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे कार्यक्रम के लिए भारत आए थे।
विज्ञापन


वीडियों में कलाकारों ने पीएम मोदी से मिलने पर अपनी भी जाहिर की है। पीएम मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया , उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों के बारे में बात की। साथ ही संबंधों को मजबूत करने में भारतीय प्रवासियों के योगदान का जिक्र किया। इस्कॉन मॉस्को के अध्यक्ष साधु प्रिय दास ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को 2001 में मॉस्को में इस्कॉन मंदिर की अपनी यात्रा की तस्वीरें दिखाई, जब उन्होंने 2001 में मॉस्को में इस्कॉन में प्रार्थना की। पीएम मोदी के भारतीय समुदाय को संबोधित करने के बाद रामकृष्ण मिशन के स्वामी आत्मलोकानंद ने कहा कि वे पीएम मोदी के बिना भारत के भविष्य के बारे में नहीं सोच सकते। स्वामी आत्मलोकानंद ने कहा, “हम 1991 से 30 साल से अधिक समय से यहां काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रूसी लोग संस्कृत भाषा में रूचि रखते हैं और हम उन्हें सिखा रहे हैं। पीएम मोदी के बिना हम भविष्य के भारत के बारे में नहीं सोच सकते। जिसका सपना स्वामी विवेकानंद ने देखा था। पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद की इच्छाओं को पूरा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस में खोले जाएंगे नए दूतावास
वहीं भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस में नए वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय वाणिज्य दूतावास कजान और येकातेरिनबर्ग में खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के साथ कुछ अच्छी खबर साझा करना चाहता हूं। हमने कजान और येकातेरिनबर्ग में नए वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है। इससे यात्रा और व्यापार में वृद्धि होगी। दो साल पहले पहील खेप भारत-रूस ‘उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे’ के माध्यम से भेजी गई थी। यह बड़ी उपलब्धि है। अब भारत और रूस चेन्नई-वल्दिवोस्तोक पूर्वी गलियारे को खोलने के लिए काम कर रहे हैं। 21वीं सदी में भारत विश्व बंधु की भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed