फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India raises concern in UNSC over rising number of children recruited in terrorism

यूएनएससी में भारत ने उठाया आतंकी संगठनों में बच्चों को भर्ती किए जाने का मुद्दा

Sat, 30 Jan 2021 04:07 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Sat, 30 Jan 2021 04:07 AM IST
विज्ञापन
India raises concern in UNSC over rising number of children recruited in terrorism
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद - फोटो : UNSC
भारत ने कहा है कि बच्चों के लिए ‘विदेशी आतंकवादी लड़ाके’ शब्द का इस्तेमाल करने से उन्हें कलंकित करने तथा उनके प्रति अमानवीयता बरतने जैसा है। इसके साथ ही भारत ने सशस्त्र संघर्षों से प्रभावित किशोर बच्चों को उनके देश भेजने, उनके पुनर्वास तथा उनके परिवारों से उन्हें दोबारा मिलाने जैसे पहले से तैयार एवं संघर्षों के लिहाज से संवेदनशील तरीकों को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि राजदूत के नागराज नायडू ने संरा सुरक्षा परिषद की ‘बच्चे एवं सशस्त्र संघर्ष’ विषय पर ओपन एरिया फार्मूला बैठक में कहा कि परिषद का संकल्प 2178 (2014) विदेशी आतंकवादी लड़ाके (एफटीएफ) शब्द को परिभाषित करता है। नायडू ने कहा, उनके परिवारों के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करने का आम चलन है। हालांकि, एफटीएफ शब्द का इस्तेमाल बच्चों के लिए करना उन्हें कलंकित करने तथा उनके प्रति अमानवीय रुख अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बैठक में कहा कि भारत मानता है कि विदेशी आतंकवादी लड़ाकों के बच्चों के अभियोजन, वापसी और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए सदस्य देशों द्वारा अनुकूल, संघर्षों के संदर्भ में संवेदनशील प्रयासों की तत्काल जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, कई बच्चों का कानूनी दस्तावेजीकरण नहीं होने से स्थिति और जटिल हो गई है। ऐसा भी हो सकता है कि किसी सदस्य देश की कट्टरता को समाप्त करने या पुन: एकीकरण की कोई नीति ही नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागराज नायडू ने कहा कि वैश्विक आतंकवाद में नया ट्रेंड उभरकर सामने आ रहा है। आतंकी संगठन अपने नापाक इरादों के लिए अब बच्चों की भर्ती कर रहे हैं।

आतंकी संगठनों के लिए बच्चों को फुसलाना सबसे आसान है, चाहे बात आतंकी गतिविधियों में उन्हें शामिल करने की हो या उन्हें ढाल के तौर पर इस्तेमाल करने की। 
 

उन्होंने कहा, भारत की सोच है कि ऐसे आतंकी संगठनों की जल्द पहचान हो, उनके खिलाफ कार्रवाई हो, जो अपने नापाक इरादों के लिए बच्चों को इस्तेमाल कर रहे हैं।   


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed