फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India raise Issue of Masood Azhar in China by evidence of terrorist activities

भारत ने चीन में उठाया मसूद अजहर का मुद्दा, आतंकी गतिविधियों के सबूत भी सौंपे

Tue, 23 Apr 2019 04:48 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 23 Apr 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
India raise Issue of Masood Azhar in China by evidence of terrorist activities
विजय गोखले, विदेश सचिव

भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने सोमवार को बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के समक्ष जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने का मुद्दा उठाया। पाकिस्तान आतंकी अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के भारत के प्रयासों पर अड़ंगा लगाने को लेकर गोखले ने चीन की नीतियों की निंदा भी की। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों को एक दूसरे के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।

विज्ञापन


इस दौरान भारतीय पक्ष ने चीन को मसूद अजहर की आतंकी गतिविधियों के सभी सबूत भी सौंपे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यह जानकारी साझा की। रवीश ने कहा, मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने पर निर्णय लेने के लिए 1267 प्रतिबंध समिति और संयुक्त राष्ट्र को फैसला ले लेना चाहिए। वरना देश मे हुए हमलों में मारे गए निर्दोशों को न्याय दिलाने के लिए भारत आगे भी ये लड़ाई जारी रखेगा। बता दें कि अजहर को चीन संयुक्त राष्ट्र में हमेशा वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के प्रस्ताव को खारिज कर देता है। इसलिए भारत की तरफ से चीन में गोखले ने इस मुद्दे को उठाया है।
विज्ञापन


एक दूसरे की चिंताओं पर संवेदनशील हों भारत-चीन

गोखले और वांग यी के बीच हुई मुलाकात में पिछले साल वुहान शिखर सम्मेलन के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर भी चर्चा की गई। गोखले ने बताया कि दोनों पक्ष निर्णयों को ‘एक दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशील’ तरीके से लागू कर रहे हैं। गोखले ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वुहान सम्मेलन में कई मामलों पर आपसी समझ बनी थी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष वुहान बैठक में किए गए समझौतों को लागू करने के प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed